बीरेंद्र कुमार झा
मुंबई में एक मॉडल ने 50 से ज्यादा लोगों को अपने हुस्न के जाल में फंसा कर सेक्स वीडियो बना लिया ।जानकारी के मुताबिक महीला लोगों को अपने घर बुलाती थी और उसके साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लेती थी। बाद में इस वीडियो के जरिए इन लोगों को ब्लैकमेल किया जाता था और शुरू होता था वसूली का खेल। बताया जाता है कि उसने करीब 35 लख रुपए इस प्रकार से वसूले थे।इस सेक्सटोर्शन गैंग का खुलासा हाल ही में कर्नाटक पुलिस ने किया है। मामला तब जानकारी में आया जब एक पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत करने वाले व्यक्ति ने बताया कि महिला का नाम नेहा उर्फ मेहर है। मेहर के साथ पीड़ित मैसेजिंग प्लेटफार्म टेलीग्राम पर जुड़ा था। इसके बाद दोनों व्हाट्सएप पर भी बातचीत करने लगे। इसी दौरान महिला ने बताया कि उसका पति दुबई में काम करता है। उसके बाद महिला ने उस व्यक्ति के साथ सेक्स संबंध बनाने की इच्छा जताई।पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक महिला ने उसके साथ अपनी फोटो और पता भी शेयर किया।
3 मार्च का मामला
पीड़ित के मुताबिक 3 मार्च को करीब 3:30 पर वह मेहर का घर पर पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि जब वह महिला के साथ बेडरूम में था ,तभी तीन लोग अंदर आए।उन लोगों ने उससे पूछा वहां यहां किस लिए आया है। इसके बाद उन सभी ने पीड़ित को पीटना शुरू कर दिया ।शिकायतकर्ता के मुताबिक पीटने के बाद उन लोगों ने उससे ₹3 लाख पैसे मांगे। साथ ही धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो उसे नंगा कर गलियों में घुमाएंगे और फिर मस्जिद में ले जाकर खतना कर उसका निकाह मेहर के साथ करा देंगे। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने मोबाइल नंबर से ₹21500 ट्रांसफर भी कर लिए।
बना लिया था बंधक
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इसके बाद गैंग ने उसे रात करीब 8:00 बजे तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद उसे कहा गया क्रेडिट कार्ड से दो 2 लाख 50 हजार ट्रांसफर करे। इस पर उसने कहा कि मेरा क्रेडिट कार्ड घर पर है। उसने आरोपियों से कहा कि मेरे साथ घर चलिए ,वहां पर मैं पेमेंट कर दूंगा। घर आने के दौरान रास्ते में वह चकमा देकर इस गैंग के चंगुल से निकल भागा। पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू हुई। इस दौरान पता चला कि उस सेक्स रैकेट ने 50 लोगों को अपने जाल में फंàसाया था। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करके 35 लाख से अधिक की वसूली की थी। फिलहाल पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।वही मैहर की लोकेशन मुंबई में मिली है।
