मध्य प्रदेश चुनाव के काफी पहले बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों की लिस्ट

0
110

बीरेंद्र कुमार झा

मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के बाद नाराजगी का दौर देखने को मिल सकता है। मामले को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वर्तमान स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाता है। पार्टी कार्यकर्ता की कोई श्रेणी नहीं होती है, हर कोई मेहनती और समर्पित है और वे आगामी चुनाव जीतेंगे।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब जैसी स्थिति होती है वैसा निर्णय लिया जाता है। वर्तमान में हमारे जो योग्य और अनुभवी कार्यकर्ता थे, उन्हें बीजेपी ने टिकट दिया है।सरकार हो या पार्टी हमारा नेतृत्व दूर दृष्टि से काम करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कोई कैटेगरी नहीं है। सभी समर्पित कार्यकर्ता है।आगामी चुनाव में ये सभी जीतकर आयेंगे। कांग्रेस पर हमला करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जीत का दावा कर रहे हैं ,लेकिन आप 20 साल के चुनाव परिणाम को उठाकर देख लें, जनता बीजेपी के साथ थी और रहेगी।

टिकट मिलने से उम्मीदवारों में उत्साह

राजेश सोनकर बीजेपी के उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें विधानसभा चुनाव से करीब 3 महीने पहले बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।  मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए देवास जिले की सोनकच्छ सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजेश सोनकर ने दावा किया कि वे बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सोनकच्छ के मौजूदा विधायक और पूर्व कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा पर भी उन्होंने हमला बोला।सोनकर ने कहा कि मौजूदा विधायक की उदासीनता के कारण पिछले 5 साल से उपेक्षित रहा है और क्षेत्र की जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची बताती है की सत्तारूढ़ दल को हार का डर सता रहा है उन्होंने कहा कि बीजेपी ने स्थानीय नेताओं की रायशुमारी के बगैर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जबकि विधानसभा चुनाव में अभी काफी वक्त है।

कमजोर सीट पर तैयारी के लिए पार्टी और उम्मीदवारों को मिलेगा भरपूर वक्त

बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की अधिकृत घोषणा से काफी पहले गुरुवार को अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर दी है। मध्यप्रदेश में 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होना है।बीजेपी ने जिन 39 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किया है उसमें , एक सीट पर बीएसपी का कब्जा है जबकि 38 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।बीजेपी द्वारा विधानसभा चुनाव की अधिकृत घोषणा से काफी पहले उम्मीदवारों की घोषणा से जाहिर होता है कि पार्टी अपने आक्रमण में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती है तथा अपनी कमजोर सीट पर तैयारी के लिए भरपूर वक्त पार्टी और उम्मीदवारों को देना चाहती हैं।

5 महिलाओं को उतारा मैदान में

बीजेपी द्वारा जारी पहली सूची में 5 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। इसमें सरला विजेंद्र रावत सबलगढ़ जिला मुरैना से ,प्रियंका मीना चाचौड़ा जिला गुना से ललिता यादव छतरपुर से, आंचल सोनकर जबलपुर पूर्व से निर्मल भूरिया पेटलावद जिला झाबुआ से शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here