Homeदेशराहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, निचली अदालत...

राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, निचली अदालत का फैसला निरस्त

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है।हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने इनकी याचिका को स्वीकार करते हुए निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया।साथ ही प्रार्थी राहुल गांधी को निचली अदालत में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट प्रदान की। व्यक्तिगत उपस्थिति का आदेश निरस्त होने के बाद अब प्रार्थी अधिवक्ता के माध्यम से निचली अदालत में उपस्थित हो सकेंगे।

सीआरपीसी की धारा 205 के तहत मिली राहत

इससे पूर्व उनकी ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और अधिवक्ता दीपांकर ने पक्ष रखा।उन्होंने अदालत को बताया कि सीआरपीसी की धारा 205 के तहत व्यक्तिगत रूप से राहुल गांधी का उपस्थित होना जरूरी नहीं है। अधिवक्ताओं ने निचली अदालत के आदेश को निरस्त करने का आग्रह किया जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

रांची निवासी प्रदीप मोदी ने किया था मानहानि का मामला दर्ज

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी राहुल गांधी ने क्रिमिनल क्वाशिंग याचिका दायर कर रांची के एमपी – एमएलए की विशेष अदालत के व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश को चुनौती दी थी। रांची निवासी प्रदीप मोदी ने राहुल गांधी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें मानहानि करने का आरोप लगाया था।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this