आदिवासी मुद्दे पर बीजेपी को घेरने में जुटे राहुल गांधी

0
213

बीरेंद्र कुमार झा

कांग्रेस पार्टी इन दिनों अपने कोर वोटर को लुभाने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में कहा कि हमारे आदिवासी भाई बहन इस देश के मूल मालिक थे और इसका तात्पर्य यह भी है इस देश के मूल मालिकों को जमीन जंगल पर अधिकार दिया जाना चाहिए और वे जो भी चाहते हैं, उन्हें करने की अनुमति दी जानी चाहिए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि आप आदिवासियों को प्रतिबंधित और वर्गीकृत नहीं किया जाना चाहिए। पूरा ग्रह आपके लिए खुला होना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि हम कहते हैं आदिवासी और दूसरा पक्ष बीजेपी कहता है वनवासी। वनवासी शब्द के पीछे एक विकृत तर्क है। वनवासी इस बात से इंकार करता है कि आप भारत के मूल मालिक हैं, और यह आपको जंगल तक ही सीमित रखता है। उन्होंने कहा कि वनवासी शब्द के पीछे बीजेपी की भावना है कि आप जंगल में हैं और आपको कभी जंगल नहीं छोड़ना चाहिए।यह हमें कतई स्वीकार्य नहीं। हम इस शब्द को स्वीकार नहीं करते हैं।

मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी को घेर चुके हैं राहुल गांधी

मोदी सरनेम मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगा दिए जाने के बाद संसद की सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी इस समय अपने चुनाव क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं। इस दौरे के पहले दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की मणिपुर मामले में दिए गए वक्तव्य के को लेकर खूब खिंचाई की।उन्होंने कहा की कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन इंडिया ने अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर मुद्दे पर बहस को लेकर सदन में पेश किया था, लेकिन जब सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर बोलने के लिए आए तो 2 घंटे से भी ज्यादा समय के अपने भाषणों में उन्होंने मणिपुर को महज दो ही मिनट स्थान दिया।बाद बांकी समय वह मुझे और कांग्रेस को लेकर इधर उधर की बातें करते रहे ।इतने गंभीर मुद्दे,जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई,महिलाओं के साथ दरिंदगी हुई, उसपर भी प्रधान मुस्कुराते रहें और उनके तथा तथा उनके सहयोगी दलों के सांसद ठहाके लगाते रहे।

वायनाड में यात्रा का दूसरा दिन

रविवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड दौरे का दूसरा दिन है। यहां आज उन्होंने डॉ आंबेडकर डिस्ट्रिक्ट मेमोरियल कैंसर सेंटर के नए हिस्से का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की इस कैंसर अस्पताल के इस नए हिस्से का उद्घाटन करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे बताया गया कि अस्पताल में बिजली कटौती होती थी, जिससे मरीजों और डॉक्टरों को असुविधा का सामना करना पड़ता था।मुझे उम्मीद है कि यह बिजली की नई लाइन इस बिजली समस्या को खत्म कर देगी। इसे संभव बनाने के लिए सांसद निधि से योगदान देकर मुझे खुशी हो रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here