चीन से हाथ मिलाए हुए है कांग्रेस, सदन के अंदर निशिकांत दुबे और बाहर अनुराग ठाकुर बरसे

0
104

बीरेंद्र कुमार झा

लोकसभा में सोमवार को मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी और कांग्रेस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों के बीच शोर-शराबे के कारण सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12:00 बजे शुरू होने के कुछ मिनट भीतर अपराहन 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई ।सदन की कार्यवाही स्थगन के बाद शुरू हुई तो बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस पर बाद में प्रेस वार्ता कर कई आरोप लगाए।

नकली मोहब्बत की दुकान

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि राहुल गांधी ने नकली मोहब्बत की दुकान खोल रखी है।उन्होंने कहा कि देश विरोधी मुहिम में कांग्रेस शामिल है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष की तरफ से ब्रेक इंडिया मुहिम चल रहा है।उन्होंने कहा कि विपक्ष टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ है। इसके अलावा विपक्ष विशेषकर कांग्रेस पर उन्होंने जमकर हमला बोला ।उन्होंने कहा की इनके समय सीबीआई और ईडी तोते की तरह होती थी।आज जब इनके द्वारा कारवाई की जा रही है, तो यह गलत बयान देते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने विदेशी लोगों से हाथ मिलाया है।

देश के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप

इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के सदस्य निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर चीन के साथ मिलकर देश के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाया।उन्होंने दावा किया कि न्यूयार्क टाइम्स अखबार की एक खबर में प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) के छापों के हवाले से खुलासा किया गया है कि न्यूज़क्लिक नामक पोर्टल को भारत के खिलाफ माहौल बनाने के लिए चीन से किस तरह पैसे मिले और वह धन किस तरह से नक्सलियों और अन्य लोगों को पहुंचाया गया।

चीन सरकार ने कांग्रेस को पैसा दिया

निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि न्यूज़क्लिक का प्रमुख ‘ देशद्रोही टुकड़े-टुकड़े गिरोह’ का एक सदस्य है। झारखंड के गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि जब 2005 से लेकर 2014 तक भारत पर संकट आया तब चीन सरकार ने कांग्रेस को पैसा दिया, जिसका एफसीआरए लाइसेंस भारत सरकार निरस्त किया। बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि 2008 में जब चीन में ओलंपिक हो रहा था तब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इसमें आमंत्रित किया गया था और 2017 में डोकलाम के समय ये कांग्रेसी नेता चीनी लोगों के साथ बात कर रहे थे।

हिंदी चीनी भाई भाई

निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस के नेता पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की हिंदी चीनी भाई-भाई की नीति को बढ़ाना चाहते हैं और देश का विभाजन करना चाहते हैं।निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चीन के साथ मिलकर देश को तहस -नहस करना चाहती है। उन्होंने दोनों पक्षों के सदस्यों के शोर शराबी के बीच कहा कि कांग्रेस को चीन से जितना अनुदान मिला है, सरकार को उसकी जांच करानी चाहिए और कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए लिहाज सेअवैध घोषित कर देना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here