संसद में डिंपल यादव और वरुण गांधी की हुई मुलाकात, आगामी लोकसभा चुनाव में सपा का रूप कर सकते हैं वरुण गांधी

0
83

बीरेंद्र कुमार झा

मानसून सत्र के दौरान संसद के गलियारे से पिछले दिनों एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसे लेकर कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर को आगामी लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल यह तस्वीर एसपी सांसद डिंपल यादव और बीजेपी सांसद वरुण गांधी की थी जिसमें मदोनों कुछ बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एसपी और बीजेपी सांसदों के बीच होने वाली बातचीत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वरुण गांधी यूपी के पीलीभीत से सांसद है और लंबे समय से अपने ही पार्टी से नाराज है lकिसान आंदोलन,बेरोजगारी,अग्निवीर समेत तमाम मुद्दों पर समय-समय पर वरुण गांधी ने बीजेपी की नीतियों पर ही सवाल उठाए हैं।हालांकि पिछले कुछ दिनों से पहले की तुलना में वे कुछ शांत जरूर है, लेकिन अभी सियासी फिजाओं में यह चर्चा है कि बीजेपी आम चुनाव में वरुण गांधी का टिकट काट सकती है।

आम चुनाव से ठीक पहले तस्वीर के मायने क्या

अगले साल हिंदुस्तान में लोकसभा का चुनाव होना है, जिसमें अब महज कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है। जनवरी के आखिर में चुनाव का बिगुल सकता है ,जबकि मार्च, अप्रैल और मई में विभिन्न चरणों में चुनाव करवाए जा सकते हैं।चुनाव से ठीक पहले वरुण और डिंपल की बात करते हुए तस्वीर सामने आने के बाद इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। लोग जानने के इच्छुक हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या कोई सियासी चर्चा हो रही थी या फिर ऐसे ही अचानक गुजरते हुए दोनों ने एक दूसरे का हालचाल जाना। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई लेकिन इस मुलाकात को अहम जरूर माना जा रहा है।

अखिलेश यादव की तारीफ कर चुके हैं वरुण गांधी

वरुण गांधी बीजेपी के उन नेताओं में शामिल हैं जो अन्य दलों के नेताओं की तारीफ करने से नहीं चूकते। कभी वे देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू की तारीफ करते हैं, तो कभी एसपी प्रमुख अखिलेश यादव की। वरुण ने अखिलेश के बारे में खुले मंच से कहा था कि 1 दिन मैंने सोचा कि वह कौन सा मानक है जिसके तहत किसान और आम आदमी प्रशासन के साथ आ सकते हैं। अखिलेश यादव उस समय यूपी के सीएम थे, इसी वजह से मैंने उन्हें एक लेटर लिखा ।अखिलेश यादव ने भी बड़ा मन दिखाते हुए अधिकारियों से कहा कि इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए और मदद करनी चाहिए। अखिलेश की तारीफ और डिंपल यादव से मुलाकात से यह बात साफ है कि अखिलेश और डिंपल से वरुण गांधी के रिश्ते खराब नहीं है और आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ती है तो ये आसानी से² एसपी मर्म जा सकते हैं।अखिलेश से भी जब सवाल किया गया कि क्या वरुण गांधी एसपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं तो उन्होंने घुमा फिरा कर जवाब दिया की जो बीजेपी से तगड़ा मुकाबला करेगा एसपी उसे टिकट देगी।

2024 में टिकट कटा तो किधर जाएंगे वरुण गांधी

वरुण गांधी बीजेपी के दिग्गज नेता हैं, लेकिन पिछले कई सालों से उनके सितारे गर्दिश में हैं।2014 के बाद दो कार्यकालों में वरुण को कोई भी मंत्री पद नहीं दिया गया है।उनकी मां मेनका गांधी भी अभी मंत्री नहीं है ।पार्टी की नीतियों के खिलाफ लगातार बयानबाजी के चलते वरुण को लेकर माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2924 में उनकाबी जे पी से टिकट कटना लगभग तय है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी वरुण गांधी की जगह पीलीभीत से ओबीसी विधायक संजय सिंह गंगवार को मैदान में उतार सकती है। बीजेपी इसके जरिए ओबीसी वर्ग को मैसेज देने की कोशिश करेगी ऐसे में यदि वरुण गांधी का टिकट यदि कटता है तो उनके पास एस पी, बीएसपी या कांग्रेस में जाने का विकल्प होगा। यूपी में अभी एसपी ही इकलौती ऐसी पार्टी  है जो मैदान पर बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। 2022 विधानसभा चुनाव में भी यूपी कि मुख्य विपक्षी दल एसपी ही बनी है । कांग्रेस और बीएसपी की हालत यूपी में किसी से भी छिपी नहीं है, इस वजह से यदि वरुण गांधी का टिकट कटता है तो सूत्रों का मानना है कि वरुण गांधी एसपी की ओर जा सकते हैं हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी लेकिन सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा लंबे समय से चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here