Homeदेशकांग्रेस ने स्पीकर बिड़ला को सौंपा राहुल से जुड़े दस्ताबेज ,कहा जल्द...

कांग्रेस ने स्पीकर बिड़ला को सौंपा राहुल से जुड़े दस्ताबेज ,कहा जल्द हो सदस्यता बहाल!

Published on


न्यूज़ डेस्क 

राहुल गाँधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब पार्टी उनकी सदस्यता जल्द बहाल कराने में जुट गई है। आज शनिवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में स्पीकर को जरूरी दस्तावेज भेजकर राहुल की सदस्यता को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की। मालूम हो कि इस समय संसद का मानसून सत्र चल रहा है। मणिपुर हिंसा के मामले में विपक्षी दल सरकार पर लगातार हमलावर है। ऐसे में यदि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल हो जाती है तो सदन में विपक्षी दलों को अतिरिक्त बल मिलेगा।           
  राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करवाने के मामले में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा रहा है। इसका मतलब क्या है? इसका मतलब है कि उन्हें एक बार फिर संसदीय कार्यवाही में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा… जितनी तेज़ी से राहुल गांधी को अयोग्य ठहराया गया था उसी तेजी से उन्हें दोबारा बहाल किया जाना चाहिए।
               अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि इस सिलसिले में मैंने कल रात भी अध्यक्ष को फोन किया था । स्पीकर ने मुझे महासचिव से बात करने और दस्तावेज़ उनके कार्यालय में जमा करने के लिए कहा। मैंने महासचिव को फोन किया जिन्होंने कहा कि उनका कार्यालय आज बंद है और मुझे अध्यक्ष को पत्र सौंपने के लिए कहा… मैंने पत्र डाक से भेज दिया। उन्होंने पत्र पर हस्ताक्षर तो किए लेकिन मोहर नहीं लगाई।
                 कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम अध्यक्ष से अनुरोध कर रहे हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि उन्हें वापस आने में कोई समस्या न हो। इधर इसी मसले पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि राहुल गांधी को न्याय मिल गया है जिससे इनकार किया जा रहा था। मुझे उम्मीद है कि अध्यक्ष 24 घंटे के भीतर उन्हें  संसद सदस्य के रूप में बहाल करेंगे।
            दूसरी ओर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिले राहत पर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पटना में कहा कि यह एक प्रक्रिया है। यह एक रोक है…कई बार अगर आप ऊपरी अदालत में जाते हैं तो आमतौर पर निचली अदालत की सजा पर रोक लग जाती है… ऐसा हुआ है और लोग इसका जश्न मना रहे हैं। यह अंतिम निर्णय नहीं है। अंतिम फैसला आने दीजिए।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...