HomeदुनियाUN में जम्मू कश्मीर मसला उठाने पर भारत की पाकिस्तान को लताड़,...

UN में जम्मू कश्मीर मसला उठाने पर भारत की पाकिस्तान को लताड़, कहा- सफल नहीं होगी झूठ फैलाने की चाल

Published on

नई दिल्ली: भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक बैठक में जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाने पर उसे फटकारा। यह बैठक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों पर चल रही थी लेकिन पाकिस्तान द्वारा इस वैश्विक मंच का दुरुपयोग करने पर भारत ने उसे झूठ फैलाने की दुस्साहसपूर्ण करतूत करार दिया। भारत ने कहा कि बहुपक्षीय मंचों की शुचिता भंग करने की पाकिस्तान की बुरी आदत को अंतराष्ट्रीय मंच को निंदा करनी चाहिए।

यूनएससी में नहीं उठाये जाते हैं द्विपक्षीय मुद्दे

बता दें कि यूनएससी में सुधार के मुद्दे पर किसी भी देश को द्विपक्षीय मुद्दे उठाने की जरूरत नहीं होती है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के सहाहकार प्रतीक माथुर ने कहा कि पाकिस्तान इस पवित्र सदन का लगातार दुरुपयोग करता आ रहा है, भारत को हक है कि वह उसका जवाब दे और आज में इस मंच पर भारत के उस हक के साथ अपनी बात ररखूंगा। माथुर ने कहा कि यूएनजीए जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के लिए बैठक कर रहा है, तब पाकिस्तान के प्रतिनिध ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर का अनुचित संदर्भ किया है। माथुर ने कहा कि मैं दोहराना चाहता हूं कि पाकिस्तानी प्रतिनिध चाहे जो भी माने या कहें जम्मू कश्मीर भारत का एक अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा है।

भारत ने कहा दुनिया को मिलकर करनी चाहिए पाकिस्तान के दुस्हाहस की निंदा

लगातार झूठ फैलाने को पाकिस्तान की दुस्हाहपूर्ण करतूतों और बहुपक्षीय मंचों की शुचिता भंग करने की उसकी बुरी आदत की हम सभी को मिलकर निंदा करनी चाहिए। माथुर ने कटाक्ष किया कि वो ऐसा शायद सहानुभूति हासिल करने के लिए कर रहा है। ये काफी निराशाजनक है। पाकिस्तान पर तरस खाना चाहिए।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this