रक्षाबंधन का त्यौहार बहनों के लिए बहुत खास होता है। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनें न सिर्फ अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, बल्कि हाथों में मेहंदी भी लगवाती हैं। ऐसे में अगर आप इस बात को लेकर उलझन में हैं कि किस मेहंदी डिजाइन को हाथों में सजाएं तो परेशान न हों। क्योंकि हम आपके लिए कुछ खास और बेहतरीन मेहंदी के डिजाइन्स दिखा रहे हैं, आप यहां से आइडिया ले सकती हैं।











