मणिपुर पर मौन महिला आयोग बंगाल में करेगा महिला छेड़छाड़ घटना की जाँच !

0
149


न्यूज़ डेस्क 
राष्ट्रीय महिला आयोग के दोहरे रवैये पर सवाल उठने लगे हैं। मणिपुर की घटना पर अभी तक चुप रहा आयोग पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान एक महिला के साथ छेड़छाड़ और कथित रूप से उसे निर्वस्त्र गुमाने की जांच करने कोलकत्ता पहुँच गया है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा अपनी टीम के साथ कोलकत्ता पहुंची हैं। विपक्षी दल इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं।मणिपुर में महिलाओं का नग्न परेड कराने के मामले में आयोग ने चुप्पी साध रखी है, जिससे उस पर गैर-बीजेपी शासित राज्यों के प्रति दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लग रहा है।         
     एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम की योजना मालदा जाने और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर इस दुखद घटना के संबंध में उनके निष्कर्षों पर विचार करने की है। एनसीडब्ल्यू ने ट्वीट में कहा, “एनसीडब्ल्यू की टीम अध्यक्ष रेखा शर्मा के साथ कोलकाता में है और राजनीतिक गुंडों द्वारा एक महिला के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट, छेड़छाड़ और निर्वस्त्र परेड कराने के भयावह मामले की जांच के लिए हावड़ा जा रही हैं। उसके बाद मालदा के लिए रवाना होगी।”
          एनसीडब्ल्यू के ट्वीट में आगे कहा गया, “इसके बाद मालदा के लिए प्रस्थान किया जाएगा। एनसीडब्ल्यू की टीम सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद अपने निष्कर्षों को तैयार करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उपचारात्मक उपायों की सिफारिश करेगी।”     
        गौरतलब है कि बंगाल की इस घटना से पहले 3 महीने से हिंसाग्रस्त मणिपुर में कुकी समुदाय की महिलाओं के साथ बर्बरता और नग्न परेड कराने का मामला सामने आया था, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 4 मई की इस घटना में करीब तीन महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने पर बीजेपी की राज्य और केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठ रहे है। लेकिन राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना को लेकर राज्य का दौरा करना तो दूर मामले में सरकार से जवाब तलब करने के बजाय वायरल वीडियो के लिए ट्वीटर को ही नोटिस जारी कर दिया।     उधर पंचायत चुनाव के दौरान बंगाल में काफी हिंसा हुई थी। चुनाव के दौरान ही एक महिला ने यह शिकायत की थी कि टीएमसी के गूंगों ने उसके साथ छेड़छाड़ किया ,मारपीट भी की और और उसे नंगा तक कर दिया। इसकी शिकायत भी ठाणे में की गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here