क्या बिहार के सीएम नीतीश कुमार की फिर होगी एनडीए में वापसी, रघुवर दास ने दिया बड़ा बयान

0
99

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी को लेकर फिर से कयास लगाए जा रहे हैं। यह चर्चा तब शुरू हुई जब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बिहार में आकर उनसे मुलाकात की और उनकी एनडीए में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया था। अब उनके इस बयान पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि उनकी रामदास आठवले से बातचित की होगी और उन्होंने कुछ कहा होगा।

क्या कहा था रामदास अठावले ने

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले 29 जून को पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार हमारे हैं और वह हमारे पास कभी भी आ सकते हैं ।हम अभी उनकी गैर मौजूदगी का एहसास करते हैं इसके बाद केंद्रीय मंत्री श्री अठावले ने उन्हें सलाह दी है मुंबई में विपक्ष की होने वाली बैठक में शामिल ना हो। उन्होंने कहा कि जब अटल जी की सरकार थी तो वह केंद्र में रेल मंत्री थे। तब से हम उनके साथ हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब उन्हें आरजेडी के साथ जाना ही था तो एनडीए में क्यों आए थे?बिहार के लोग हमारे लोग हैं।नीतीश कुमार हम सभी के मित्र हैं।हमने उन्हें सीएम बनाया । उनके पास सिर्फ 44 सीटें थी। उन्होंने नीतीश कुमार से अपील की कि वे बिहार के एससी/एसटी समुदाय पर विशेष ध्यान दें क्योंकि इन समुदायों के खिलाफ अत्याचार के मामले अधिक हैं।

अमित शाह ने कहा था कि जेडीयू से अब कोई भी समझौता नहीं होगा।उनके लिए बीजेपी का दरवाजा सदा के लिए बंद हो गैस है। गृहमंत्री ने ये बातें 2 अप्रैल को नवादा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था।वहीं नीतीश कुमार ने भी एनडीए में वापसी की बात को कई बार सिरे से खारिज कर चुके हैं। गौरतलब है कि नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन के सबसे बड़े सूत्रधार हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here