बीरेंद्र कुमार झा
2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती देने के लिए 26 दलों वाले विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए इस समय अच्छी खबर नहीं है। ओपिनियन पोल में बीजेपी जीत की हैट्रिक मारते हुए नजर आ रही है, जबकि दूसरी तरफ तमाम कोशिशों के बावजूद विपक्षी दलों के गंठबंधन इंडिया को हार झेलनी पड़ सकती है। ओपनियन पोल की मानें तो अगर आज चुनाव हो जाए तो उत्तर भारतीय राज्यों में बीजेपी बंपर जीत के साथ सरकार में वापसी कर सकती है।इंडिया टीवी – सीएनएक्स चैनल के मुताबिक एनडीए उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 73 सीटों पर पर जीत सकती है। पोल की सर्वे की माने तो पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का डबल इंजन विपक्षी गठबंधन पर भारी पड़ता दिख रहा है सर्वेक्षण में कहा गया है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया यूपी में से 7 सीटें जीत सकता है।
इंडिया टीवी- सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में यह दावा किया गया है 2024 के लोकसभा चुनाव में उतर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन के साथ एनडीए 2019 से भी ज्यादा सीट जीतकर इतिहास रच सकती है।ओपिनियन पोल में अनुमान लगाया गया है की 2024 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 73लोकसभा सीटें और हाल ही में एनडीए में शामिल हुए एसबीएसपी 1 सीट मिल सकती है।
पोल सर्व में विपक्ष का बुरा हाल
ओपिनियन पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए उत्तर प्रदेश में 9 लोकसभा सीटें ज्यादा जीत सकता है।वहीं बीएसपी का खाता खोलने की भी संभावना नहीं है। एसपी – आरएलडी को 5 सीटें मिल सकती है। एसपी को 2024 में 1 सीट का नुकसान होने की संभावना है।
बीजेपी को 52% वोट दूसरे नंबर पर एसपी
इंडिया टीवी सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक 2024 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 52% वोट मिलने की संभावना है। दूसरे नंबर के साथ एसपी को 23% वोट मिलने की उम्मीद है। बीएसपी 12% वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।कांग्रेस को सिर्फ 4 फ़ीसदी वोट मिल सकता है।
विपक्षी गठबंधन से दूर रहकर भी मायावती को नुकसान
गौरतलब है कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरएलडी विपक्षी गठबंधन इंडिया का एक हिस्सा है। हालांकि मायावती ने घोषणा की है किउसकी पार्टी किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी और अगले साल के आम चुनाव में अकेले उतरेगी। ओपिनियन पोल के अनुसार देश में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में नवीनतम समीकरण का राज्य के चुनाव के नतीजे पर बहुत कम प्रभाव पड़ता दिख रहा है।
2019 से भी बड़ी जीत
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 62 सीटें हासिल की थी,जबकि उसकी प्रतिद्वंदी अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी 5 सीटों पर सिमट गई थी बीजेपी की सहयोगी अपना दल ( एस) ने 2 सीटें जीती थी और कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ा था। पिछले चुनाव में मायावती की बहुजन समाज पार्टी 10 सीटों के साथ दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब रही थी। एसपी और बीएसपी ने 2019 का चुनाव साथ – साथ लड़ा था और दोनों 80 में से 15 सीटें साझा करने में कामयाब रहे थे।गौरतलब है की हालिया चुनावी सर्वेक्षण में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में 73 सीटें जीतने का अनुमान लगाया जा रहा है।

