बीरेंद्र कुमार झा
सीकर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने हाल ही में कांग्रेस के विधायक राजेंद्र कुमार गुढ़ा की ओर से सामने लाए गए लाल डायरी पर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने गहलोत सरकार को घेरा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लाल डायरी के खुलने से अच्छे अच्छे नेता निपट जाएंगे और उसकी वजह से ही अभी बड़े-बड़े नेताओं की बोलती बंद है।पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव में लाल डायरी को बड़ा मुद्दा बनाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का डिब्बा गोल कर देगी।पीएम ने राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर भी गहलोत सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बहन- बेटियो पर अत्याचार को राजस्थान अब बर्दास्त नहीं करेगा ।
कांग्रेस चला रही लूट की दुकान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा कांग्रेस ने लूट की दुकान चला रखी है। कांग्रेस का मतलब ही है लूट की दुकान। झूठ का बाजार। लूट की इस दुकान का ताजा प्रोडक्ट है ‘ राजस्थान की लाल डायरी ‘ आपने लाल डायरी के बारे में सुना है न,कहते हैं इस लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज है। लोग कहते हैं कि लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे निपट जाएंगे। कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है। ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें,लेकिन यह लाल डायरी चुनाव में पूरी कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है।
राजस्थान को कांग्रेस से ज्यादा पैसा बीजेपी सरकार ने दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि राजस्थान को कांग्रेस की केंद्र सरकार ने जितना पैसा दिया उससे कहीं अधिक 9 साल में बीजेपी की सरकार ने पैसा दिया है ।प्रधानमंत्री मो³ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी तो राजस्थान को 10 साल में एक लाख करोड़ दिए। बीजेपी सरकार ने 9 साल में 4 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं। कहां एक लाख करोड़ और कहां 4 लाख करोड़।जब कांग्रेस की सरकार थी तो 10 साल में राजस्थान को सेंट्रल ग्रांट के तौर पर ₹50 हजार करोड़ दिए गए।हमारी सरकार ने इस मद में डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा दिए। लेकिन जब से यहां कांग्रेस की सरकार बनी है विकास के काम में सिर्फ रोड़े अटकाए जा रहे हैं।
क्या है लाल डायरी
हाल ही में गहलोत कैबिनेट से हटाए गए पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक लाल डेयरी दिखाकर राजस्थान की राजनीति में भूचाल ला दिया है। गुढ़ा ने दावा किया कि इस लाल डायरी में गहलोत सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं।उन्होंने यह भी कहा कि इसमें विधायकों की खरीद-फरोख्त की जानकारी दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौर के घर में यह लाल डायरी धरी हुई थी।धर्मेंद्र राठौर के घर ईडी का छापा पड़ने के दौरान गैहलॉट ने गुढ़ा के मार्फत यह डायरी मंगवाई थी।अपनी गिरेबान में झांकने की नसीहत देने वाले गुढ़ा को सरकार ने बर्खास्त कर दिया ।इसके बाद वे इस लाल डायरी लेकर सामने आ गए।

