27-28 जुलाई को गुजरात और राजस्थान का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्षेत्रवासियों को देंगे कई सौगात

0
109

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 और 28 जुलाई को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 17000 करोड रुपए की 14 वीं किस्त भी जारी करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में 5 नए चिकित्सा महाविद्यालयों और 6एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे। तथा अपने गृह राज्य गुजरात के राजकोट में एक नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ ही 860 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

सीकर में परियोजनाओं का शिलान्यास राजकोट में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री 27 जुलाई को सुबह लगभग 11:15 बजे राजस्थान के सीकर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह गुजरात के राजकोट पहुंचेंगे जहां दोपहर करीब 3:15 प्रधानमंत्री राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का अवलोकन करेंगे।शाम करीब सवा 4:00 बजे प्रधानमंत्री राजकोट के रेसकोर्स मैदान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। अगले दिन सुबह लगभग 10:30 बजे वे गांधीनगर महात्मा मंदिर में सेमीकॉन इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे।

1लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित

पीएमओ के अनुसार अपनी यात्रा के पहले दिन राजस्थान के सीकर में प्रधानमंत्री किसानों को लाभान्वित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत एक लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (PMKSK )राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएमओ ने कहा कि सभी किसानों की जरूरतों के लिए एक ही स्थान पर समाधान प्रदान करने के लिए पीएमकेएसके विकसित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर उर्वरक, बीज उपकरण और मिट्टी परीक्षण जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री यूरिया गोल्ड योजना की शुरुआत

इस अवसर पर प्रधानमंत्री यूरिया गोल्ड योजना की भी शुरुआत करेंगे। यूरिया गोल्ड यूरिया की एक तरह की नई किस्में है जो सल्फर लेपित हैं। इसकी शुरुआत से मिट्टी में सल्फर की कमी दूर होगी।पीएमओ ने बताया कि अभिनव उर्वरक नीम लेपित यूरिया की तुलना में अधिक किफायती और कुशल है। यह पौधों में नाइट्रोजन उपयोग दक्षता में सुधार करता है,उर्वरक की खपत को कम करता है और फसल की गुणवत्ता को बढ़ाता है।इस कार्यक्रम के किसान उत्पादक संगठनों (FPO )के ऑनबोर्डिंग की शुरुआत करेंगे।

8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को पीएम किसान की 14वीं किस्त

ओएनडीसी, एफपीओ को डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन भुगतान, बिजनेस टू बिजनेस (B 2B) बिजनेस टू कंजूमर (B2C)लेन-देन तक सीधी पहुंच के साथ सशक्त बनाता है ।पीएमओ ने कहा कि किसानों के कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण पेश करने वाले कदम में प्रधानमंत्री पीएम किसान निधि के तहत लगभग ₹17000 करोड़ की चौथी किस्त की राशि 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से जारी करेंगे।

5 नए चिकित्सा महाविद्यालयों का उद्घाटन 7 चिकित्सा महाविद्यालयों की आधारशिला

प्रधानमंत्री चित्तौड़गढ़, धौलपुर सिरोही ,सीकर और श्री गंगानगर में 5 नए चिकित्सा महाविद्यालयों का उद्घाटन करेंगे और बारा,बूंदी ,करौली, झुंझुनू, सवाई माधोपुर और जैसलमेर और टॉक में सात चिकित्सा महाविद्यालयों की आधारशिला रखेंगे।प्रधानमंत्री जिन चिकित्सा महाविद्यालयों का उद्घाटन करेंगे उन पर ₹1400 करोड़ की लागत आई है जबकि वे जिन 7 चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास करेंगे वे ₹2,275 करोड़ की लागत से तैयार किए जाएंगे।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन

पीएमओ ने कहा कि साल 2014 तक राजस्थान में केवल 10 चिकित्सा महाविद्यालय थे।केंद्र सरकार के समर्पित प्रयासों के माध्यम से यह संख्या बढ़कर 35 हो गई है। पीएम ने कहा कि 12 नए चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना से राज्य में एमबीबीएस सीटों की संख्या 2013-14 में 1750 सीटों से बढ़कर 6275 हो जाएगी।इसके अलावा प्रधानमंत्री उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, और डूंगरपुर जिले में स्थित 6 एकलव्य आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे।उससे इस क्षेत्र में रहने वाली जनजातीय आबादी लाभान्वित होंगी।इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जोधपुर में केंद्रीय विद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे।

नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

गुजरात के राजकोट में प्रधानमंत्री एक नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।इस ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे को 2500 एकड़ से अधिक के कुल भूमि क्षेत्र में और 1400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया है इस अवसर पर प्रधानमंत्री 860 करोड रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।प्रधानमंत्री 28 जुलाई को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में सेमीकॉन इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे वह इस अवसर पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2023 में माइक्रोन टेक्नोलॉजी, अप्लाइड मैटेरियल्स, फॉक्सकॉन, सेमी,कंडेंस, एएमडी जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here