बीरेंद्र कुमार झा
₹2000 के नए नोट बंद होने के बाद अब लोगों के मन में यह डर बना हुआ है सरकार ₹500 के नोटों का भी चलन से बाहर कर सकती है ।अब सरकार की ओर से इस पर प्रतिक्रिया दी गई है।इसके साथ ही सरकार ने ₹1000 की नोट को दोबारा शुरू करने की योजना पर भी स्पष्टीकरण दिया है
सरकार ने मॉनसून सत्र के दौरान दिया जवाब
मानसून सत्र के दौरान सदन में वित्त मंत्रालय से ₹500 के नोटों को बंद करने और अर्थव्यवस्था में ₹1000 के नोटों को दोबारा शुरू करने के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में वित्त मंत्रालय ने ₹500 के नोटों के विमुद्रीकरण से इनकार कर दिया ।इसके साथ ही ₹1000 के नोट को दोबारा शुरू करने की खबरों को भी खारिज कर दिया।
गौरतलब है कि नवंबर 2016 में सरकार ने नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके तहत ₹500 के पुराने नोट के अलावा ₹1000 के नोट को बंद कर दिया गया। इसके बदले में रिजर्व बैंक ने ₹500 और ₹2000 के नए नोट लॉन्च किए।हालांकि अब रिजर्व बैंक ने इस साल मई के मध्य में 2000 रुपया के नोटों को चलन से हटाने की घोषणा की है । 2000 रुपया के नोट बैंक में जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। सरकार ने इस डेटलाइन को आगे बढ़ाने की योजना से भी इंकार कर दिया है।सरकार ने बताया कि देशभर में अन्य मूल्य वर्ग के रुपए का पर्याप्त बफर स्टॉक मौजूद है।

