आम आदमी पार्टी से यारी , पड़ सकती है भारी, पंजाब कांग्रेस की आला कमान को चेतावनी

0
168

बीरेंद्र कुमार झा

पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने एनडीए के खिलाफ तैयार इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी को शामिल करने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।उन्होंने कहा है कि यह स्वीकार्य नहीं है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वारिंग ने आम आदमी पार्टी पर कांग्रेस के नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को जबरन जेल में डाल दिया गया है।

पंजाब पार्टी अध्यक्ष ने बताया कारण

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वारिंग ने कहा कि कांग्रेस कई मुद्दों पर पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। जिस तरह से हमारे नेताओं को निशाना बनाया गया और जेल में डाला गया वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है,फिर भी हमने कभी शिकायत नहीं की।लेकिन अब उन्होंने हमारे पूर्व मुख्यमंत्री ओ पी सोनी को गिरफ्तार कर लिया है जो बीमार हैं।उन्हें जबरन जेल में डाल दिया गया है।ऐसे में अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो यह जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी की होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कोई समझौता हो ही नहीं सकता है ।

विपक्षी गतबंधन से नही,सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेताओं से है नाराजगी

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा उन्हें गठबंधन से कोई आपत्ति नहीं है,लेकिन आम आदमी पार्टी को उसमें शामिल करना हमें स्वीकार नहीं है। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा हमने अध्यादेश के मुद्दे पर बीजेपी का विरोध किया है। हमने कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं किया है और ना ही हम आम आदमी पार्टी के साथ किसी गठबंधन के पक्ष में हैं। हम आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ हैं।

बीजेपी और अकाली उठा रहे गटबंधन पर सवाल

इस बीच बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्या वह पंजाब में सत्तारूढ़ सरकार की विपक्षी पार्टी है? पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सुनील जाखड़ ने पूछा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच समझौते के बाद, अब हमें कांग्रेस को सरकारी पार्टी करना चाहिए या विपक्षी पार्टी?

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘ इंडिया’ को एक कठपुतली शो करार देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेसी कठपुतली शो करेंगे और इसकी तार दिल्ली खींचेगी। बादल ने कहा दिल्ली से तार खींचे जाने के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेता देश में केजरीवाल और राहुल गांधी को बढ़ावा देने के लिए पंजाबियों के महत्वपूर्ण हितों को छोड़कर कर कठपुतली नृत्य करते और पंजाब को अपमानित करते नजर आएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here