न्यूज़ डेस्क
उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी में ट्रांसफार्मर फटने की वजह से करंट की वजह से कई लोगों के मारे जाने की खबर आई है। चमोली एसपी ने कहा है कि अभी तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। उधर दूसरी सूचना के मुताबिक मरने वालों की संख्या काफी अधिक है। कइयों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। नदी के किनारे बड़ी संख्या में रेस्क्यू टीम पहुंची हुई है।
बता दें कि भारी बारिश के बाद उत्तराखंड के चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इसी बीच चमोली में बुधवार को अलकनंदा नदी के किनारे एक ट्रांसफॉर्मर फटने के कारण करीब दस लोगों की मौत हो गई है। चमोली एसपी परमेंद्र दोवल ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया, “चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफॉर्मर फटने से दस लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हैं। “
एसपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, “इस हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी इन सभी का इलाज जारी है।” वहीं उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हादसे में चौकी प्रभारी की भी मौत हो गई है।

