Homeदेशदिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर का 45 साल का रिकॉर्ड टूटा...

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर का 45 साल का रिकॉर्ड टूटा ,यमुना का जलस्तर 207 मीटर पहुंचा !

Published on


न्यूज़ डेस्क

राजधानी दिल्ली में यमुना के जलस्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड बुधवार को टूट गया। अब यमुना का जल स्तर 207.55 मीटर हो गया है यह स्थिति पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से साढ़े तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ने की वजह से उत्पन्न हुई है। .इससे पहले 9 जून 1978 को यमुना नदी का जलस्तर 207.49 दर्ज किया गया था।
इस बीच यमुना के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर यमुना के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।
बता दें कि दिल्ली के कई निचले इलाके पानी से भर गए हैं। यमुना किनारे की बस्तियां डूब गई है और सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। कई राहत कैंप भी बनाये गए हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने अधिकारीयों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट कर दिया है। यमुना किनारे बड़े पैमाने पर पुलिस को भी तैनात किया गया है। गोताखोर को भी अलर्ट पर रखा गया है।
दिल्ली में यमुना के जल स्तर पर 1978 का पुराना रिकॉर्ड टूटने और बाढ़ की चेतावनी जारी होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में आपात बैठक कॉल की है। इस बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्री सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में बाढ़ से उत्पन्न स्थितियों पर समीक्षा के साथ राहत कार्य की प्रभावी रणनीति पर चर्चा की संभावना है।
दूसरी तरफ भारत मौसम विभाग सफदरजंग मानक वेधशाला ने 16 जुलाई तक दिल्ली में बारिश होने की आशंका जाहिर की है। इस दौरान तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली में बादल भी छाए रहेंगे। आईएमडी के मुताबिक 17 और 18 जुलाई को भी गरज के साथ दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान है।

Latest articles

होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान बेहोश हुई महिला अभ्यर्थी, एम्बुलेंस में हुआ गैंगरेप

बिहार के गयाजी जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां...

मालदीव की आजादी के जश्न में पीएम मोदी ‘चीफ गेस्ट’, तिलमिला जाएगा चीन

पीएम मोदी की मालदीव यात्रा 26 जुलाई यानी आज पूरी हो जाएगी।मालदीव की 60...

यूजर्स ध्यान दें! 1 अगस्त से बदल जाएंगे यूपीआई के ये 3 नियम, जान लें वरना,होगी समस्या

अगर आप भी UPI का इस्तेमाल करते हैं तो तो जरा गौर फरमाइए क्यूंकि...

सैयारा और हरिहर वीर मल्लू के बीच गूंजी ‘महावतार नरसिम्हा’ की दहाड़, मारी लंबी छलांग

डायरेक्टर अश्विन कुमार की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज...

More like this

होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान बेहोश हुई महिला अभ्यर्थी, एम्बुलेंस में हुआ गैंगरेप

बिहार के गयाजी जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां...

मालदीव की आजादी के जश्न में पीएम मोदी ‘चीफ गेस्ट’, तिलमिला जाएगा चीन

पीएम मोदी की मालदीव यात्रा 26 जुलाई यानी आज पूरी हो जाएगी।मालदीव की 60...

यूजर्स ध्यान दें! 1 अगस्त से बदल जाएंगे यूपीआई के ये 3 नियम, जान लें वरना,होगी समस्या

अगर आप भी UPI का इस्तेमाल करते हैं तो तो जरा गौर फरमाइए क्यूंकि...