बीरेंद्र कुमार झा
कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने और रणनीति बनाने के लिए आज पार्टी की प्रदेश यूनिट की सीनियर नेताओं के साथ विचार मंथन किया। बैठक के बाद खड़गे ने कहा कि राजस्थान में हर 5 साल पर सरकार बदलने का इतिहास इस बार बदल जाएगा। इस बैठक को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच के विवाद को सुधारने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है ।खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी वाली इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट,पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रदेश सुखजिंदर रंधावा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कई अन्य नेता शामिल थे। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैर में चोट के कारण जयपुर से इस बैठक में ऑनलाइन जुड़े थे।
बैठक के बाद खड़गे ने किया ट्वीट
बैठक के बाद खड़गे ने ट्वीट किया कि जनसेवा राहत और सब का उत्थान ,प्रगति के पथ पर बढ़ता राजस्थान। कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में समावेशी विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं को घर-घर पहुंचाया है। पार्टी एकजुट होकर आगामी चुनाव में जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा राजस्थान का हर वर्ग किसान, खेत – मजदूर, युवा ,महिलाएं व समाज का हर एक वर्ग कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है।हम सब की आकांक्षा पर खरा उतरेंगे। राजस्थान का वर्तमान और भविष्य दोनों कांग्रेस के हाथों सुरक्षित है। इस बार इतिहास बदलेगा। राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किया कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में आज राजस्थान कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की।कांग्रेस एक बार फिर से राजस्थान में सरकार बनाएगी रहेगी।
केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि आज इस बैठक में मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ समेत राजस्थान कांग्रेस के 29 नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कांग्रेस राजस्थान चुनाव जीत सकती है,बशर्ते राजस्थान कांग्रेस में एकजुटता हो। आज सभी नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। जीतने की क्षमता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों की सूची सितंबर के पहले सप्ताह में घोषित की जाएगी।
सख्त अनुशासन का करना होगा पालन
बात को आगे बढ़ाते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि सभी को सख्त अनुशासन का पालन करना होगा। किसी भी मुद्दे पर पार्टी के अंदर ही चर्चा होनी है और पार्टी के अंदरूनी राजनीति के बारे में पार्टी से बाहर बोलने की आजादी किसी को नहीं है।इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जन संघर्ष यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार के समक्ष रखी तीन मांग
इस बैठक से 1 दिन पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि राजस्थान सरकार भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामलों में सजा को मौजूदा 10 साल से बढ़ाकर आजीवन कारावास तक करने के लिए अगले विधानसभा सत्र में एक विधेयक लाएगी।पायलट ने अपनी यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार के समक्ष तीन मांग रखी थी जिनमें राजस्थान लोक सेवा आयोग का पुनर्गठन, सरकारी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले से प्रभावित युवाओं को मुआवजा और पिछली वसुंधरा राजे सरकार के भ्रष्टाचार के आरोप की जांच शामिल थी। पिछले महीने कांग्रेस ने गहलोत और पायलट के साथ पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवम पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मैराथन बैठक के बाद कहा था कि दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लगने पर सहमत्त्स्था हैं तथा उनके बीच के मुद्दों का समाधान आलाकमान करेगा।

