Weather News Today: दिल्ली- NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम , जानें अन्य राज्यों का हाल , इन राज्यों को जारी किया गया अर्लट

0
422

न्यूज डेस्क
मानसून आने के बाद देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। देश की कई नदियां उफान पर है। मौसम विभाग ने आज 6 जुलाई को कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 8 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

यूपी में दो दिन बाद फिर होगी झमाझम बरसात

उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसूनी हवाएं मध्य यूपी की तरफ से खिसकर मध्यप्रदेश चली गई हैं। इस कारण यूपी में हो रही बारिश में कुछ कमी आ गई है। विभाग का कहना है कि अभी दो दिन तक इसी तरह हल्की बारिश होगी। इन दो दिनों के बाद फिर से यूपी में जोरदार बारिश देखने को मिलेगी।

उत्तराखंड में बारिश बनी आफत

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश आफत बनती जा रही है। नदी-नाले उफान पर हैं और शहरों में जलभराव की समस्या हो रही है। प्रदेश में भूस्खलन से तबाही सा मंजर देखने को मिल रहा है। नेशनल हाईवे पर पत्थर गिरने से बार-बार यातायात प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

हिमाचल में अगले पांच दिनों तक खराब रहेगा मौसम

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 5 दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, यहां 5 दिन कई इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है।

केरल के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज केरल के 6 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए राज्य के इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पत्थनामथिट्टा, अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुल, थ्रिसूर और पलक्कड जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के लोगों को आज गहरे समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here