Homeदेशदिल्ली के एलजी को सुप्रीम कोर्ट का झटका ,केंद्र और एलजी को...

दिल्ली के एलजी को सुप्रीम कोर्ट का झटका ,केंद्र और एलजी को भेजा नोटिस 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
दिल्ली के उपराज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने डीईआरसी चेयरमैन के शपथ ग्रहण पर एक हफ्ते की रोक लगा दी है। आपको बता दें, दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में उपराज्यपाल की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त डीईआरसी चेयरमैन की प्रक्रिया को गलत कहा था।
         आप की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और एलजी को नोटिस भी जारी किया है। आपको बता दें, मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
              गौरतलब है कि अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। दिल्ली सरकार ने कहा था कि केंद्र सरकार का अध्यादेश असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में आप सरकार ने केंद्र सरकार के अध्यादेश पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई।                    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपनी पिछली सुनवाई में दिल्ली सरकार के भीतर ट्रांसफर पोस्टिंग की शक्ति दिल्ली सरकार को दी थी। शीर्ष अदालत के इस आदेश की काफी प्रशंसा भी की गई थी। लेकिन सप्ताह भर के भीतर ही केंद्र सरकार ने अध्यादेश के जरिये शीर्ष अदालत के उस आदेश को पलट दिया और ट्रांसफर पोस्टिंग की शक्ति एलजी के हवाले कर दिया। इसको लेकर भी दिल्ली की आप सरकार अदालत पहुंची हुई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आप ने नेता विपक्षी दलों से सहयोग की मांग कर रहे हैं। संसद के मानसून सत्र में इस मामले पर बहस हो सकती है। 

Latest articles

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...

शरीर में हो जाए इन जरूरी मिनरल्स की कमी तो दिखते हैं ये संकेत

ज्यादातर लोग जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है, लेकिन...

More like this