बिटकॉइन घोटाला : कर्नाटक में बीजेपी नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, सिद्धारमैया सरकार ने एसआईटी गठन का दिया आदेश!

0
169


न्यूज़ डेस्क 


विपक्षी भ्रष्टाचारियों पर केंद्र की जाँच एजेंसी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है तो कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार भी पिछली बीजेपी सरकार पर हाथ धोकर पड़ी है। यह मौजूदा राजनीति का ऐसा सच है जिससे  होता है। कहा जा रहा है कि वाशिंग मशीन बन चुकी बीजेपी सरकार की पोल तो तब खुलेगी जब केंद्र में विपक्ष की सरकार होगी। हालिया सच यही है कि कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर कर्नाटक में कथित तौर पर शीर्ष बीजेपी नेताओं से जुड़े बिटकॉइन घोटाले की दोबारा जांच करने का निर्देश दिया है। जांच के लिए आपराधिक जांच विभाग के तहत एक विशेष जांच दल यानी एसआईटी के गठन का आदेश जारी किया गया है।
            गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि हमने पिछली बीजेपी सरकार के दौरान लाखों करोड़ रुपये की हेराफेरी के बारे में चर्चा की थी। अब हमने दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। सीआईडी के तहत एसआईटी का गठन किया जा रहा है। इस कांड की जांच पूरी होने में कितना वक्त लगेगा, कहा नहीं जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि इस घोटाले में तकनीकी, अंतर्राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय मामले शामिल हैं।
                सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु में सीसीबी पुलिस द्वारा कथित अंतरराष्ट्रीय हैकर श्रीकांत उर्फ श्रीकी की गिरफ्तारी के बाद बिटकॉइन घोटाला सामने आया था। यह आरोप लगाया गया था कि आरोपी हैकर का उपयोग करके, सत्तारूढ़ बीजेपी के नेताओं ने 2020 में हिरासत में रहते हुए उसे घोटाला करने की अनुमति देकर भारी मात्रा में धन कमाया था।
             पुलिस ने आरोपी को कथित तौर पर ड्रग्स बेचते हुए गिरफ्तार किया था। जांच से पता चला कि आरोपियों ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों और सरकारी वेब पोर्टल को हैक करके 11 करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी। उसने कथित तौर पर पैसे को बिटकॉइन में बदल दिया था और बेंगलुरु में ड्रग तस्करी को अंजाम दिया था।
               कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इससे पहले कई ट्वीट करके बिटकॉइन घोटाले को लेकर बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए सवाल पूछा था कि इसमें (तत्कालीन गृहमंत्री) बसवराज बोम्मई और राज्य सरकार में दूसरे लोगों की भूमिका और जिम्मेदारी क्या है? उन्होंने कहा था कि बिटकॉइन घोटाले की परतें आखिरकार खुल रही हैं। भारत के गृह मंत्री और मुख्यमंत्री बोम्मई को जवाब देने दीजिए। कर्नाटक बीजेपी सरकार के तहत भारत के सबसे बड़े बिटकॉइन घोटाले की जांच के लिए एफबीआई भारत में है। यदि हां, तो राजनीतिक लोगों सहित जांच और संदिग्धों का विवरण जारी करें।
               सुरजेवाला ने सवाल किया था कि कितने बिटकॉइन चोरी हुए? और उनकी कीमत क्या थी? कर्नाटक में कौन-कौन शामिल हैं? क्या चुराए गए बिटकॉइन व्यवस्थित हैकर श्रीकृष्ण के वॉलेट से ट्रांसफर किए गए थे? उन्होंने पूछा था कि क्या व्हेल अलर्ट में दो तारीखों 1 दिसंबर 2020 और 14 अप्रैल 2021 को 5240 करोड़ की कीमत के 14,682 चुराए गए बिटफिनेक्स बिटकॉइन के हस्तांतरण को दर्शाया गया है, जब श्री कृष्ण हिरासत में थे, इसका कोई संबंध है?
              सुरजेवाला ने पूछा था कि इंटरपोल को सूचना क्यों नहीं दी गई? बीजेपी सरकार ने इंटरपोल को इस बारे में लिखने के लिए 24 अप्रैल 2021 तक 5 महीने से अधिक समय तक इंतजार क्यों किया, और वह भी 17 अप्रैल 2021 को श्री कृष्णा की रिलीज के बाद। उन्होंने यह भी सवाल किया कि कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सूचित क्यों नहीं किया?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here