बीरेंद्र कुमार झा
झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी 3 जुलाई को मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बाबत मुख्यमंत्री आवास से दिवंगत मंत्री के परिजनों को जानकारी दी गई है।इधर झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबर मिलते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।गौरतलब है कि पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के 6 अप्रैल को निधन होने के बाद से उनके पुत्र और उनकी पत्नी को पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह उम्मीद थी कि उनके द्वारा इन्हें उप चुनाव से पूर्व मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
पति की मृत्यु के बाद से ही क्षेत्र में एक्टिव है बेबी देवी
बेबी देवी की 4 पुत्रियां और 1 पुत्र हैं ।इसमें सबसे बड़ी पुत्री सुनीता देवी है इसके बाद क्रमश:रीना देवी, पूनम देवी और गीता देवी है। चारों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू सबसे छोटे हैं जो अभी अविवाहित हैं। दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी की पहचान हमेशा एक कुशल ग्रहणी के रूप में रही है।पूर्व में वे यदा कदा ही पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतों के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होती थी। मंत्री के निधन के बाद पिछले ढाई महीने से वह अपने विधानसभा क्षेत्र डुमरी में पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से अपने पुत्र अखिलेश महतों के साथ भाग ले रही है।बेबी देवी का मायके टुंडी विधानसभा क्षेत्र के जीतपुर में है।
बेबी देवी ने पिछले दिनों रांची में शिबू सोरेन से की थी मुलाकात
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री जगन्नाथ माताओं के 6 अप्रैल को निधन होने के बाद से उनके पुत्र व उनकी पत्नी को पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उम्मीद थी कि उन्हें उपचुनाव से पूर्व मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।लेकिन जब उसमें विलंब होने लगा तब बेबी देवी ने कुछ दिन पूर्व इस मामले को लेकर पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन से रांची स्थित आवास पर जाकर मुलाकात भी की थी।

