HomeखेलChief Selector : सहवाग नहीं है ये खिलाड़ी होगा BCCI का चीफ...

Chief Selector : सहवाग नहीं है ये खिलाड़ी होगा BCCI का चीफ सिलेक्टर, 30 जून को होगी औपचारिक घोषणा!

Published on

न्यूज डेस्क
टीम इंडिया को जल्द ही नया सेलेक्टर मिलने वाला है। बीसीसीआई 30 जून को औपचारिक तौर पर मुख्य चयनकर्ता के साथ ही महिला टीम के लिए हेड कोच के नाम का भी ऐलान कर सकती है। बीसीसीआई ने इस पद के लिए हाल में आवेदन मांगे थे, जिसकी अंतिम तारीख 30 जून है। इस पद के लिए क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) इस पद के लिए कुछ नामों की छंटनी कर 1 जुलाई को इंटरव्यू कर लेगी। पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा के पद छोड़ने के बाद से उनकी जगह खाली है। इस वक्त चेतन शर्मा की जगह मुख्य चयनकर्ता पद की रेस में अजीत अगरकर आगे चल रहे है। बता दें कि अजीत अगरकर पहले भी इस पोस्ट पर काम कर चुके है।

अजित अगरकर से पहले इस पद के लिए पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम चल रहा था, लेकिन सहवाग ने यह कहकर इन अटकलों को खारिज कर दिया कि उनसे किसी अधिकारी ने इस पद पर आवेदन के लिए नहीं कहा है। जिसके बाद अजित अगरकर का नाम सामने आया है, जिनके पास बतौर खिलाड़ी अच्छा अनुभव है और वह पहले दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। 45 साल के अजीत ने भारत के लिए कुल 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी-20 मैच खेले है।

गौरतलब है कि स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्हें टीम मैनेजमेंट की गोपनीय बातें बाहर कर दी थीं, लिहाजा उन्हें कार्यकाल पूरा किए बिना ही पद छोड़ना पड़ा।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this