Homeदेशबिहार: कर्ज से परेशान एक ही परिवार के छह सदस्यों ने खाया...

बिहार: कर्ज से परेशान एक ही परिवार के छह सदस्यों ने खाया जहर, पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

Published on

पटना: बिहार के नवादा जिले के एक व्यापारी ने अपने पूरे परिवार के सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से जहर खा लिया। जानकारी के अनुसार व्यापारी केदार लाल गुप्ता ने अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ जहर खाया है। इस घटना में केदार लाल गुप्ता, पत्नी अनिता देवी, दो बेटी शबनम कुमारी, गुड़िया कुमारी और बेटा प्रिंस कुमार की मौत हो गई। जबकि बेटी साक्षी कुमारी जीवन और मौत से जूझ रही है।

 बुधवार रात खाया परिवार के सभी सदस्यों ने जहर

पुलिस के मुताबिक रजौली के रहने वाले केदारलाल गुप्ता अपने परिवार के साथ नवादा के आदर्श सोसाइटी के पास न्यू एरिया मुहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। बताया जाता है कि परिवार के सभी छह सदस्यों ने बुधवार देर रात कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे 5 की मौत हो गई और एक का जिला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फलों का व्यवसाय करते थे केदारनाथ

सूत्रों के मुताबिक घर के मुखिया केदारलाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल का व्यवसाय करते थे और उन पर काफी कर्ज था। महाजन के द्वारा उन्हें काफी प्रताड़ित किया जा रहा था, इससे तंग आकर शहर की एक मजार के पास जाकर उनके पूरे परिवार ने जहर खा लिया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा

नवादा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अजय कुमार ने बताया किया सभी लोग रात को अस्पताल लाए गए, इनमें से पांच की मौत हो गई है। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this