ममता बनर्जी ने नहीं मानी डॉक्टरों की बात, अस्पताल से व्हीलचेयर पर निकल कर चली गई घर

0
146

बीरेंद्र कुमार झा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम की वजह से मंगलवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इस दौरान मुख्यमंत्री को चोट भी आ गई थी।इलाजरत डॉक्टरों ने उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में रुकने की सलाह दी थी ,लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।वे व्हीलचेयर पर अस्पताल से निकल गईं और कहा कि घर पर ही आगे का इलाज करवा लेंगे।

ममता बनर्जी को घुटने और कमर में आई है चोट

कोलकाता के अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि एमआरआई में पता चला है कि ममता बनर्जी की बाएं घुटने में लिगामेंट इंजुरी आई है, इसके अलावा लेफ्ट व्हिप जॉइंट में भी चोट आई है ।हालांकि उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने से इंकार कर दिया और कहा कि वे घर पर ही इलाज करवा लेंगी। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार के बाद जब वे कोलकाता वापस लौट रही थी,तभी खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर को सिवोक एयरवेज पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब वे वापस कोलकाता लौट रही थीं तब तेज हवाओं की वजह से उनका हेलीकॉप्टर बुरी तरह हिलने लगा था और इसके बाद पायलट ने लैंडिंग का फैसला किया था। एयरवेस पर हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त ममता बनर्जी को चोट आ गई।हालांकि बाद में वह बागडोगरा एयरपोर्ट से विमान से कोलकाता लौट आईं।गौरतलब है कि मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पंचायत चुनाव में ममता बनर्जी का प्रतिष्ठा दांव पर

पश्चिम बंगाल में इन दिनों पंचायत चुनाव का प्रचार कार्य जोरों पर चल रहा है। राज्य में पंचायत चुनाव का ऐलान होने के बाद से वहां हिंसा भी हो रही है। अब तक कम से कम में 11 लोगों की जान इस चुनावी हिंसा में जा चुकी है।सोमवार को ममता बनर्जी कूचबिहार पहुंची थी।उनके दौरे के एक दिन बाद ही वहां हिंसा हुई ,जिसमें 1 टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई और कम से कम 11 लोग घायल भी हो गए। पंचायत चुनाव में बीजेपी भी एड़ी चोटी एक किए हुए है।ऐसे में इस चुनाव में बहुमत लाना ममता बनर्जी के लिए भी प्रतिष्ठा का विषय है।साथ ही इसका प्रभाव आगामी लोक सभा चुनाव पर भी पड़ने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here