Abu Azmi Threats: सपा MLA अबू आजमी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने आजमी को दिया तीन दिन का समय

0
193

विकास कुमार
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को जान से मारने की धमकी दी गई है। आजमी को फोन पर और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। अबू आजमी ने इस मामले में कोलाबा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। अबू आजमी ने बताया कि ये महाशय मेरे निजी फोन नंबर पर कॉल और वाट्सएप के जरिए मुझे 3 दिन का टारगेट टाइम या जान से मारने की धमकी दी है। यह मामला कोलाबा पुलिस स्टेशन को सूचित किया जा चुका है।

अबू आजमी ने सीएम एकनाथ शिंदे,देवेंद्र फडणवीस और पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर से अपील की है। आजमी ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। गौरतलब है कि आजमी को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जनवरी के महीने में भी अबू आजमी को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब अबू आजमी को औरंगजेब के समर्थन वाले बयान पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर आजमी को गालियां भी दी थी। इस मामले में भी उन्होंने मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अबू आजमी ने मुंबई के आजाद मैदान में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने की अनुमति मांगी है। हो सकता है कि इससे कुछ उपद्रवी लोगों में नाराजगी हो,और क्रोध में आकर असमाजिक तत्वों ने आजमी को धमकी दे डाली हो। वैसे उम्मीद है कि मुंबई पुलिस अबू आजमी को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here