क्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन को तख्तापलट का डर सता रहा है ? क्रेमलिन की सुरक्षा में तैनात किये गए टैंक !

0
95

न्यूज़ डेस्क 

रूस की हालत बेहद ख़राब होती जा रही है। आलम ये है कि रूस के भीतर ही पुतिन के खिलाफ विद्रोही खड़े हो गए हैं और वे किसी भी सूरत में पुतिन को सत्ता से बेदखल करने को तैयार हैं। ऐसे में खबर मिल रही है कि रुसी राष्ट्रपति पुतिन को तख्तापलट का भय सताने लगा है।ऐसे में उन्होंने रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की सुरक्षा के लिए मॉस्को में टैंकों की तैनाती का आदेश दे दिया है। भारी संख्या में टैंको  की तैनाती की गई है।      
      एक स्थानीय मीडिया के मुताबिक  वैगनर ग्रुप के सरगना येवगेनी प्रिगोझिन ने यूक्रेन के बखमुत में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए क्रेमलिन को दोषी ठहराया है। उन्होंने इसके लिए रूस को दंडित करने और बदला लेने की कसम भी खाई है। इस हमलें में दर्जनों वैगनर लड़ाके मारे गए थे। प्रिगोझिन ने कसम खाई, “हम मॉस्को जा रहे हैं, और जो कोई भी हमारे सेंटर्स में प्रवेश करेगा वह इसके लिए जवाबदेह होगा।”
            येवगेनी प्रिगोझिन ने वैगनर समूह के इस प्रयास को न्याय की लड़ाई कहा है। खबर है कि वैगनर समूह के लड़ाके पहले ही नोवोचेर्कस्क के रास्ते में पहली चौकी पार कर चुके हैं। नोवोचेर्कस्क में रूसी सेना का मुख्यालय है। जिसके बाद मॉस्को की सड़कों पर बख्तरबंद गाड़ियों की तादाद काफी ज्यादा बढ़ गई है। अमेरिका भी इस घटना पर करीबी नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि रूसी स्पेशल फोर्सेज ने मॉस्को के चारों ओर नाकेबंदी कर दी है। रूसी सैन्य अधिकारी क्रेमलिन और रूस की संसद ड्यूमा को सुरक्षित करने के प्रयास में हैं।
             इस बीच रूस की अहम सैन्य चौकी रोस्तोव में टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां देखी गईं हैं। इससे पहले के फुटेज में एक बख्तरबंद काफिला पुतिन को आपातकालीन बैठक के लिए क्रेमलिन की ओर ले जाते हुए दिखाया गया था। क्रेमलिन के अंदर की रिपोर्टों में कहा गया है कि पुतिन के करीबी अमीर लोगों के बीच दहशत फैली हुई है। वीडियो में मॉस्को के पास फ्रायजिनो में एक मिलिट्री यूनिट को आज रात जलते हुए दिखाया गया है।
            रूसी टीवी चैनलों को हैक कर रूसियों के लिए प्रसारित एक वीडियो में प्रिगोझिन ने देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए 25,000 सैनिकों को तैनात करने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि जिन्होंने आज हमारे लोगों को नष्ट कर दिया, जिन्होंने दसियों, हजारों रूसी सैनिकों की जान को नष्ट कर दिया, उन्हें दंडित किया जाएगा। मैं पूछ रहा हूं, कोई विरोध नहीं करता। जो कोई भी विरोध करने की कोशिश करेगा, हम उन्हें खतरा मानेंगे और हमारे रास्ते में आने वाली सभी चौकियों सहित उन्हें तुरंत नष्ट कर देंगे। मैं सभी से शांत रहने, उकसावे में न आने और अपने घरों में रहने के लिए कह रहा हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here