पीएम मोदी ने अमेरिका में चीन और पकिस्तान को भी घेरा और रूस यूक्रेन युद्ध पर भी बहुत कुछ कहा !

0
103


न्यूज़ डेस्क 
  
पीएम मोदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र का जिक्र करते हुए चीन पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सम्मान, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर आधारित है।’’ उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता दोनों देशों की साझेदारी की केंद्रीय चिंताओं में से एक बन गई है और दोनों एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के दृष्टिकोण को साझा करते हैं।
             दोनों नेताओं ने एकतरफा तौर पर सीमाओं की यथास्थिति में ताकत के बल पर बदलाव का विरोध किया। साथ ही देशों की स्वायत्तता और अखंडता का सम्मान करने और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन पर जोर दिया। साझा बयान में पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में मैरिटाइम कानूनों के पालन और आवाजाही की स्वतंत्रता को लेकर भी बयान दिया गया।  
              पीएम मोदी ने यूक्रेन-रूस युद्ध पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युद्ध से लोगों को पीड़ा पहुंचती है। दो देशों के युद्ध के वजह से विकासशील देश भी प्रभावित हुए हैं। युद्ध के कारण वैश्वीकरण को भी नुकसान पहुंचा है। सप्लाई चेन सीमित हो गई है। हमें मिलकर कोशिश करना होगा कि सप्लाई चेन को भी विकेंद्रीकृत और लोकतांत्रिक किया जाए। तकनीक ही सुरक्षा और खुशहाली को तय करेगी। यूक्रेन संकट की वजह से यूरोप जंग के साये में है। इसमें कई शक्तियां शामिल हैं, इसलिए नतीजे गंभीर हैं। पीएम ने कहा कि मैंने खुलकर कहा था कि यह जंग का दौर नहीं है, बल्कि संवाद और कूटनीति का दौर है। हमें रक्तपात और लोगों की पीड़ा को मिलकर रोकना चाहिए।
            चीन और पाकिस्तान के बारे में पीएम मोदी ने  कहा कि टकराव के काले बादल हिंद प्रशांत क्षेत्र पर भी असर डाल रहे हैं। क्षेत्र में स्थिरता हमारी साझा चिंता है। हम मिलकर खुशहाली चाहते हैं। 9/11 हमले और मुंबई में 26/11 हमले के बाद अब भी कट्टरवाद और आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है। आतंकवाद इंसानियत का दुश्मन है। इससे निपटने के लिए कोई किंतु-परंतु नहीं होना चाहिए। आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले और आतंकवाद का निर्यात करने वालों के खिलाफ हमें मिलकर लड़ना चाहिए। दुनिया बदल रही है। दुनिया को नए वर्ल्ड ऑर्डर की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here