बीरेंद्र कुमार झा
नरेंद्र मोदी अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनका जोरदार स्वागत किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए उनके प्रति आभार जताया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक सामान्य नागरिक के रूप में वे पहले भी अमेरिका आए थे और तब वाइट हाउस के पास आए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री बनने पर कई अवसरों वे वाइट हाउस आए, लेकिन यह पहली दफा है जब व्हाइट हाउस के द्वार इतनी बड़ी संख्या में भारतीय- अमेरिकियों के लिए खोले गए हैं।
विदेशी पत्रकार के सवाल के दिए जबाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाईडेन ने साझा बयान जारी करने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान एक विदेशी पत्रकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत के अल्पसंख्यकों को लेकर सवाल पूछा। अल्पसंख्यकों के नैतिक अधिकारों के सवालों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे वास्तव में आश्चर्य होता है जब लोग ऐसा करते हैं।भारत एक वास्तविक लोकतंत्र हैं। लोकतंत्र हमारा डीएनए है। हमारा लोकतंत्र हमारी रगों में है। हम लोकतंत्र जीते हैं। भारत संविधान से चलता है और सरकार भी उसी से चलती है। भेदभाव की बिल्कुल भी जगह नहीं है। जब आप लोकतंत्र कहते हैं और लोकतंत्र स्वीकार करते हैं तो भेदभाव की कोई जगह नहीं होती है। भारत सबको साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखता है। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों में भेदभाव की जगह नहीं है।
पिछले एक दशक में दोनों देशों के बीच का व्यापार लगभग 2 गुना हुआ
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेनने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले एक दशक से हमारा आर्थिक संबंध बढ़ रहा है। हमारे देशों के बीच व्यापार लगभग 2 गुना बढ़कर 191 अरब डॉलर से अधिक हो गया है जिससे भारत और अमेरिका दोनों देशों में हजारों अच्छी नौकरियां पैदा हुई है। 44 राज्यों में 10 लाख अमेरिकी नौकरियों को 200 से अधिक अमेरिकी निर्मित बोइंग विमानों की खरीद से समर्थन मिलेगा, जिसकी घोषणा एयर इंडिया इस साल की शुरुआत में करने जा रही है और इस यात्रा के साथ भारतीय कंपनियां सौर ऊर्जा विनिर्माण में $2 अरब डॉलर से अधिक के नए निवेश की घोषणा कर रही है। इसके अलावा टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरिए इंजन बनाने का एग्रीमेंट भी भारत और अमेरिका के बीच हुआ है।
देशों के बीच कारोबारी रिश्ते हो रहे मजबूत – जो बाइडेन
संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने कहा कि हम साथ मिलकर असीमित क्षमता वाले साझा भविष्य के दरवाजे खोल रहे हैं। स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने के लिए, अंतरिक्ष उड़ान पर सहयोग और क्वांटम कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमता पर सहयोग की जरूरत है। एयर इंडिया द्वारा बोइंग विमान खरीदने के समझौते से अमेरिका में 10 लाख नौकरियां में मदद मिलेगी।
भारत और अमेरिका पूरी दुनिया की ताकत बढ़ाने के लिए अहम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की कोविड काल के बाद विश्व व्यवस्था एक नया आकार ले रहा है।इस कालखंड में भारत और अमेरिका की दोस्ती पूरी दुनिया की ताकत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। दोनों देश वैश्विक शांति स्थिरता और जनता के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

