कोरोना वैक्सीन से हुई थी शेन वार्न की मौत,डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

0
321

बीरेंद्र कुमार झा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न की मौत का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। शेन वार्न की मौत से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इसमें डॉक्टरों ने दावा किया है कि शेन वार्न की मौत की वजह कोविड – 19 वैक्सीन हो सकती है। गौरतलब है कि शेन वार्न की मौत 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। शेन वॉर्न के अचानक निधन से पूरा खेल जगत स्तब्ध रह गया था।

कोविड- 19 से बचाव के लिए लगवाया था वैक्सीन

मौत से करीब 9 महीने पहले शेन वार्न ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वार्न ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए जो वैक्सीन लगवाई थी वह हृदय संबंधी रोगों को बढ़ावा देने वाली है। एक आस्ट्रेलियाई डॉक्टर और भारतीय मूल के ब्रिटिश हार्ट रोग विशेषज्ञ ने कहा है कि शेन वार्न की मौत की वजह कोरोना वैक्सीन हो सकती हैं।

कोरोनॉरी रोग के तेजी से फैलने का कारण बन सकती है कोरोना वैक्सीन

शेन वार्न ने ने कॉविड एम आरएनए (COVID mRNA)वैक्सीन लगवाई थी, इसकी वजह से हार्ट अटैक आने की संभावना होती है। शेन वार्न ने यह वैक्सीन मौत से करीब 9 महीने पहले लगवाई थी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ असीम मल्होत्रा और डॉक्टर कृष्ण नील ने कहां हैं कि कोविड मैसेंजर आर एन ए वैक्सीन कॉरनरी रोग को तेजी से फैलने का कारण बन सकती है ,खासतौर से उन लोगों को जिन्हें पहले से ही हार्ट संबंधी कोई बीमारी हो।
डॉक्टर मल्होत्रा ने कहा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वार्न को 52 साल की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि सभी को पता है कि 1 की वार्न का लाइफ स्टाइल बहुत हेल्दी नहीं था। वह स्मोकिंग करते थे और उनका वजन भी ज्यादा था। मेरे पिता की मौत भी फायकर वैक्सीन की दो खुराक लेने के बाद हुई थी और उनके अंदर दिल की बीमारी वैक्सीन लगने के बाद तेजी से बढ़ी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here