HomeदेशMaharashtra: BMC में हुए कथित भ्रष्टाचार की फाइल खोलेंगे CM Shinde, 12024...

Maharashtra: BMC में हुए कथित भ्रष्टाचार की फाइल खोलेंगे CM Shinde, 12024 करोड़ रुपए की गड़बड़ी की जांच के लिए SIT गठित

Published on

विकास कुमार
एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे की तकरार अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई नगर निगम में घोटाले की जांच के लिए एसआईटी के गठन को मंजूरी दे दी है। दरअसल कैग ने बीएमसी में बारह हजार चौबीस करोड़ रुपए की अनियमितता होने का अनुमान जाहिर किया था। अब इस अनियमितता की जांच करने की जिम्मेदारी शिंदे सरकार ने एसआईटी को सौंप दिया है।

वहीं इस एसआईटी का नेतृत्व मुंबई पुलिस आयुक्त करेंगे। भारत का सबसे अमीर नगर निकाय वर्तमान में एक प्रशासक के अधीन है।और इसके पार्षदों का कार्यकाल पिछले साल की शुरुआत में खत्म हो गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के शीर्ष अधिकारियों को भी जांच में शामिल करने का निर्देश दिया है। नगर निगम ने नवंबर 2019 से जून 2022 के दौरान कई काम करवाए हैं। इस अवधि में कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए काम भी शामिल हैं।

बीजेपी विधायक अमित साटम ने सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर बीएमसी में गड़बड़ी का दावा करते हुए शिंदे को एक चिट्ठी लिखी थी। साटम ने चिट्ठी में सीएजी रिपोर्ट द्वारा चिह्नित ‘अनियमितताओं’ की एसआईटी जांच की मांग की थी। शिंदे सरकार ने साटम की मांग को मान लिया है। हालांकि सीएम एकनाथ शिंदे के इस फैसले पर अभी तक उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इस फैसले के बाद ठाकरे परिवार पर दबाव बढ़ सकता है। इसलिए राजनीतिक हथियार के तौर पर शिंदे सरकार इसका इस्तेमाल कर रही है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this