Homeधर्मआज का राशिफल, इन जातकों को करियर में मिलेगी सफलता ,जानिए सभी...

आज का राशिफल, इन जातकों को करियर में मिलेगी सफलता ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 19 June 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातक आज के दिन अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वंद्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 8

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और परिवार में आप अपनी जिम्मेदारों को बखूबी निभाएंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी। किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 4

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी की बात पर क्रोध आ सकता है, लेकिन आप आज किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखें और दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ आप खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे, जो लोग एक नौकरी को छोड़कर किसी दूसरी को ज्वाइन करना चाहते हैं, उन्हे अभी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 9

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों का आज के दिन ज्यादा खर्च हो सकता है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। मन में अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद या झगडे़ में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। बातों को स्पष्ट कर गलतफहमी दूर करने से बात जल्दी पूरी हो जाएगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातक आज बडे़ बुजुर्गे का आशीर्वाद लेकर ही अपने कदम घर से बाहर रखें। बिजनेस में नए ऑफर को स्वीकार करने से पहले अपने एक्पर्ट से जरूर सलाह लें। किसी पुराने दोस्त से आप आपको धोखा मिल सकता है। आज लाभ के योग बन रहे है, घर में अचानक ही धन आगमन हो सकता है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 1

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों का आज के दिन स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। उन्नति के योग हैं।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा बीतेगा। आज के दिन आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे और मन शांत होने से बड़े फैसले कर पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन कराना आपके लिए लाभकारी होगा। किसी भी पुराने व्यक्ति से मुलाकात आज आपको ऊर्जा से भर सकता है।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा और किसी जोखिम भरे कामों में आप हाथ ना डालें। आपके कामों से कार्यक्षेत्र में अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई अहम जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपने खान-पान में अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 9

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा, आप जो करना चाहते हैं वह नहीं कर पाएंगे, इसके विपरीत मजबूरी में आपको वही करना पड़ेगा। मध्याह्न तक का समय मानसिक रूप से शांत रहेगा और घर में पूजा-पाठ और दान-पुण्य से परिवार में वातावरण ऊर्जावान रहेगा। दोपहर का समय विभिन्न उलझनों से भरा रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी आज मंदी रहेगी भागदौड़ के बाद भी आमदनी शायद ही आपको मिल पाएगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा और कार्य क्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा और आपके ऊपर काम का बहुत बोझ होने के कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपको कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी उससे आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी प्रतिभा और निखर कर आएगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर अपने माताजी से साझा कर सकते हैं।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 6

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि जातकों का आज के दिन वाणी तथा विचारों में जल्दी-जल्दी परिवर्तन होगा। बौद्धिक चर्चा से आप जुड़े रहेंगे। लेखन तथा रचनात्मक कामों से आपको फायदा मिलेगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। पाचन संबंधी कोई बीमारी आपको हो सकती है। घर-परिवार के लोगों के साथ बातचीत में आपको सावधानी रखना होगी।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 1

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज के दिन आप किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे, लेकिन उसका सफल परिणाम आपको पूरे दिन उत्साहित रखेगा। काम-धंधे को लेकर गंभीर रहेंगे, इसके लिए अन्य आवश्यक कार्य भी रद कर देंगे, भाग्य के सहयोग से धन लाभ अवश्य होगा, लेकिन तुरंत कुछ खर्च होगा। दोपहर तक घर का वातावरण शांत रहेगा, उसके बाद व्यवसाय या अन्य घरेलू कारणों से किसी से अनबन होने की आशंका है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...