दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग,खिड़की से कूदकर स्टूडेंट्स ने बचाई जान, 4 घायल

0
143

न्यूज डेस्क
दिल्ली के मुखर्जी नगर में संस्कृति कोचिंग सेंटर में आग लगने से हड़कंप मच गयी। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयावह थी कि छात्रों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कोचिंग सेंटर में आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग से छात्रों को रस्सियों के सहारे उतरते दिख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक दोपहर साढ़े बजे दमकल विभाग को मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा पास ज्ञान भवन के कोचिंग सेंटर में आग लगने की खबर मिली। इसके बाद दमकल की कुल 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हो गईं।

दमकल विभाग के मुताबिक, सभी छात्रों को रेस्क्यू कर लिया गया है। किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं लगी है। स्थिति नियंत्रण में है। हमारी गाड़ियां पहुंचने से पहले ही कुछ छात्रों ने रस्सी से उतरने की कोशिश की, जिसकी वजह से कुछ छात्रों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, मौके पर घटना के वक्त करीब 400 छात्र मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक आग बिजली के मीटर में लगी थी, जिसके बाद पूरे कोचिंग सेंटर में धुआं फैल गया। जिसके बाद छात्रों ने खिड़की से कूदकर रस्सी के सहारे अपनी जान बचाई। इस पूरी घटना के बाद हड़कंप मच गया और मौके पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां पहुंची। रस्सी के सहारे कूदने के चलते 4 छात्र जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here