न्यूज डेस्क
हमारे देश में तुलसी को पूजनीय माना जाता है। लोग विधि-विधान से तुलसी की पूजा करते हैं। आयुर्वेद में भी इसका विशेष महत्व है। इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। ये स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ प्रदान करती है। ये स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। शारीरिक बीमारियों के साथ बाल और स्किन से जुड़ी किसी तरह की समस्या में तुलसी बहुत लाभकारी होती है। रोजाना 4 तुलसी के पत्तों का सेवन करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानें तुलसी के पत्ते खाने से कौन से फायदे मिलते हैं।
पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा
तुलसी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे पाचन में परेशानी, पेट की जलन व एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
सर्दी खांसी में राहत
तुलसी की पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं। जो किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको सर्दी-खांसी की समस्या है, तो आप तुलसी की चाय पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए पानी में 8-10 तुलसी की पत्तियां डालें, अब इसे उबाल लें। फिर इसे छानकर गुनगुना कर लें। आप नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं। यह खांसी में कारगर साबित हो सकता है।
हड्डियां होती हैं मजबूत
तुलसी के पत्तों में पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। तुलसी के पत्तों का सेवन हड्डियों को मजूबत बनाए रखने में मदद करता है।
त्वचा संबंधी रोगों से मुक्ति
अगर आप स्किन की समस्याओं से परेशान हैं, तो तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये मुंहासे, खुजली जैसी समस्या से बचाने में मदद करती हैं। इसके लिए आप तुलसी की पत्तियों का पेस्ट तैयार कर लें, अब इसे मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं। इस मिश्रण को आप चेहरे पर लगा सकते हैं। हफ्ते में इस प्रक्रिया को दो बार कर सकते हैं।
तुलसी के सेवन से यादाश्त होती है मजबूत
तुलसी में एंटी डिप्रेसेंट्स गुण मौजूद होते हैं, जो ब्रेन के लिए लाभदायक है। इसके नियमित सेवन से याददाश्त मजबूत हो सकती है। मेमोरी बूस्ट करने के लिए आप रोजाना खाली पेट तुलसी की 5-6 पत्तियां चबाकर खा सकते हैं या इसकी चाय भी पी सकते हैं।
तनाव और चिंता में मददगार
इन दिनों खराब जीवनशैली के कारण बहुत से लोग स्ट्रेस में रहते हैं। ऐसे में तुलसी का सेवन स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ प्रदान करता है। ये चिंता और तनाव जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। खाली पेट तुलसी खाने से तनाव से छुटकारा मिलता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक
एक रिपोर्ट के अनुसार तुलसी की पत्तियों में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। बाजार में कई आयुर्वेदिक आई ड्रप्स उपलब्ध हैं, जिनमें इसकी पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।