आज का राशिफल, इन जन जातकों पर बरसेगी भोले शंकर की कृपा ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 12 June 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI

0
137

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का अधिकतम समय परिवारवालों के साथ बीतेगा जिससे आप अंदर से आनंदित रहेंगे। आमदनी के नये रास्तों के खुलने के आसार है। रिश्तेदार के यहां से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वभाव से आज आपको दुख पहुंच सकता है। बहस करने से बचें।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 6

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातक अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 4

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। आपको जनकल्याण के कार्य से जुड़कर किसी काम को करने का मौका मिलेगा और दीर्घकालीन योजनाएं बढ़ेंगी, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई काम आज आपका सिरदर्द बन सकता है, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 4

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं के खरीदारी करने के प्रयासों में लगे रहेंगे, लेकिन आपके किसी को उधार देने की आदत के कारण आपका आर्थिक बजट डगमगा सकता है और आप अपनी जरूरत का पूरा फोकस बना रखे। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई काम यदि अटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रशासनिक कार्यों में आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में कार्यों को जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। आपको अपने सहयोगियों तथा अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखेंगे। जिससे आपको लाभ होगा आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ विश्वास बनाए रखने का प्रयास करेंगे। मित्रों से आपकी घनिष्ठता बढ़ेंगी। इस दौरान जल्दी बाजी में काम करने से कोई चूक हो सकती हैं।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 3

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूलता से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। किसी नए व्यक्ति की ओर से आकर्षण अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। उत्तम भोजन और वस्त्र आभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर-7

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उथल पुथल भरा रह सकता है। बुरा दिन होने पर धैर्य साधना होगा। किसी भी महत्वपूर्ण काम को उचित समय निकालकर पूरा कर लें। तनाव महसूस होने पर आनाथ आश्रम या ऐसी ही कोई जगह जा सकते हैं। पड़ोसी के साथ किसी भी तरह के वाद विवाद में न पड़े।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 9

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में उत्साहित रहेंगे। सकारात्मक अनुभव करेंगे। आपके कारोबार में तरक्की देखने को मिलेगी। आप जनकल्याण के कार्यों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। परिवार में लोगों की जरूरतों को पूरा करने का हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन में नई ऊर्जा बनाए रखेंगे। जिससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। मित्रों के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आप दूसरों की छोटी-छोटी बातों पर रिएक्शन देने से बचें। पॉजिटिव रहें, इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 2

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आने वाला है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और आपके व्यापार की गति भी आज थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आपकी किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो वह गलत हो सकता है।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 7

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातक आज के दिन मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे। मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से उत्साह में वृद्धि होगी। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया काम करेंगे। उनके साथ दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा। मित्रों एवं स्वजनों से मुलाकात होगी। छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने पिताजी से सलाह की आवश्यकता होगी, तभी वह बिजनेस में आगे बढ़ पाएंगे, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ शत्रुओ से सावधान रहना होगा, नही तो वह उन पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता हासिल होती दिख रही है और आपके परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here