बीरेंद्र कुमार झा
कर्नाटक में लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहा प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज से शक्ति योजना को लागू करते हुए कई महिलाओं को बस में फ्री टिकट दिया।इस योजना के तहत कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC), बेंगलुरू मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (BMTC)और अन्य निगमों में सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस खास मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी सिद्धारमैया के साथ मौजूद थे।
बीजेपी पर साधा निशाना
मुफ्त बस यात्रा योजना के शुभारंभ पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 30% नहिकाएं बसों में यात्रा करती थी।लेकिन पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के दौरान यह संख्या घटकर 24% रह गई थी।बीजेपी सरकार नहीं चाहती थी की महिलाएं घरों से बाहर निकले।
कितनी दूरी के लिए मिलेगी मुफ्त बस की सुविधा
कांग्रेस की शक्ति योजना के तहत महिलाएं 20 किलोमीटर के दायरे तक फ्री बस सेवा का आनंद ले सकती हैं ,वहीं महिलाओं को अगर अंतरराज्यीय बस से यात्रा करना हो तो यह सेवा मुफ्त नहीं है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि यदि एक महिला तिरुपति जाना चाहती है,वह मुफ्त यात्रा नहीं कर सकती है। वह प्रदेश की सीमा से लगे कोलार जिले में स्थित मूलबगल जा सकती है। उसके बाद यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी। वही इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि आज से कर्नाटक में हर महिला के लिए बस यात्रा निशुल्क हो गई है। कांग्रेस ने एक और गारंटी पूरी कर दी है।
1 जुलाई से लागू होगी गृह ज्योति योजना
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज से शक्ति योजना की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि अन्य चार गारंटी योजना की शुरुआत भी जल्दी कर दी जाएगी। इस कड़ी में घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने वाली गृह ज्योति योजना को एक जुलाई से कलबुर्गी से शुरू किया जाएगा।
उसी दिन गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल परिवारों को 10 किलो मुफ्त चावल देने की योजना ‘ अन्न भाग्य ‘ की मैसूर से शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा 16 अगस्त को बेलगावी ‘ श्री लक्ष्मी’ योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को ₹2000 की मासिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सिद्धा रमैया ने कहा कि हम गृह लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन 15 जुलाई से आमंत्रित करेंगे।

