पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर 13 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक

0
115

बीरेंद्र कुमार झा

पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव सिन्हा द्वारा 8 जून को पंचायत चुनाव की अधिघोषणा जारी की गई थी।इसके बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव पर विचार विमर्श के लिए 13 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

13जून की सर्वदलीय बैठक

पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 13 जून को पंचायत चुनाव को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया गया है।राज्य की सभी पंचायतों में 8 जुलाई को मतदान होंगे। बंगाल की सभी पंचायतों के लिए एक ही दिन में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। राज निर्वाचन आयुक्त राजीव सिन्हा ने 8 जून को इसकी घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को चुनाव के परिणाम भी आ जाएंगे।

15 जून तक कल सकेंगे पर्चा दाखिल

पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव सिन्हा ने राज्य में पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके अनुसार पूरे पश्चिम बंगाल में सभी पंचायत क्षेत्रों के लिए मतदान एक ही दिन 8 जुलाई को होगा।इस चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए प्रत्यासी 15 जून तक आवेदन दाखिल कर सकेंगे। 11 जुलाई को इन सभी पंचायतों के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here