बीरेंद्र कुमार झा
शरद पवार ने एक बार फिर सभी को चौंकाते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है।गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से एनसीपी अध्यक्ष को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
भतीजे अजीत पवार के लिए झटका, विपक्षी एकता पर पवार ने दिया जोर
पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी ks नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।साथ ही सुप्रिया सुले को हरियाणा और पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का यह निर्णय सीनियर लीडर अजित पवार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर लोगों को संबोधित करते हुए शरद पवार ने विपक्षी एकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ आना होगा। मुझे यकीन है कि इस देश की जनता हमारी मदद करेगी ।23 तारीख को हम सभी बिहार में मिल रहे हैं। चर्चा कर कार्यक्रम को आगे ले जाएंगे और देश भर में घूमकर लोगों के सामने रखेंगे।
पवार ने पार्टी की 25 वीं वर्षगांठ पर किया घोषणा
शरद पवार ने पार्टी की 25 वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की। पवार और पीए संगमा ने 1999 ईस्वी में इस पार्टी की स्थापना की थी। गौरतलब है कि एनसीपी के प्रमुख नेता अजित पवार की मौजूदगी में यह घोषणा की गई। वही अजीत पवार को दरकिनार करने के पीछे पवार की कोई बड़ी रणनीति बताई जा रही है।
कुछ दिन पूर्व शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
शरद पवार ने पिछले महीने ही पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा की पेशकश की थी, जिसका पार्टी के सदस्यों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दल के नेताओं ने भी जोरदार विरोध किया था। पवार की पेशकश पर विचार-विमर्श के लिए गठित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की समिति ने 5 मई को उनके इस्तीफे को खारिज कर दिया था, और उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया था।

