Health Tips: सुबह उठकर नाश्ते में खा लीजिए ये पांच चीजें, मिलेंगे जबरदस्त फायदे, बीमारियां होंगी छू मंतर

0
214

न्यूज डेस्क
ऐसा माना जाता है कि अगर दिन की शुरुआत में हम कुछ अच्छा करें तो पूरा दिन ही अच्छा बीत जाता है। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं तो सुबह के समय ऐसा हेल्थी खाना शुरू करें जो हमारे लिए काफी लाभदायक हो। दिन की भागदौड़ करने के लिए अगर हम सुबह नाश्ते में हेल्दी डाइट नहीं लेंगे, तो हमारा शरीर कई बीमारियों से घिर जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने से आपके शरीर को कई फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन आपकी हेल्थ को लाभ पहुंचाएगा।

मूंग दाल का चीला

मूंग दाल का चीला प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। जो लोग अंडा नहीं खाते, उन्हें नाश्ते में यह चीला जरूर शामिल करना चाहिए। यह कई विटामिन और मिनरल्स का खजाना है, जिसे खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

चना सलाद

चना सलाद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे भी ज्यादा सेहत के लिए लाभकारी होता है। चना में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिनभर के लिए जरूरी एनर्जी देते हैं। चना सलाद खाने से कई परेशानियों से राहत मिलती है।

पनीर सैंडविच

पनीर सैंडविच को भी हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है। पनीर सैंडविच में कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जिसे हड्डी और दांतों के लिए फायदेमंद माना जाता है। पनीर में मौजूद पोषक तत्व सैंडविच के साथ मिलकर शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं।

बेसन चीला

सुबह के नाश्ते में बेसन चीला एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। बेसन चीला खाने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसे हड्डियों, हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है। शुगर के मरीजों के लिए भी बेसन का चीला फायदेमंद होता है। इससे पाचन तंत्र में भी सुधार हो सकता है।

अंकुरित अनाज

स्प्राउट (Sprouts) यानी अंकुरित अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ब्रेकफास्ट में स्प्राउट्स खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। स्प्राउट्स में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर बनता है। अंकुरित अनाज खाने से कई बीमारियों का खतरा भी दूर हो सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here