न्यूज़ डेस्क
बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानो द्वारा दर्ज की गई यौन शोषण से जुड़े केस को लेकर एसआईटी की जाँच रिपोर्ट तैयार होने की खबर मिल रही है। इस जाँच रिपोर्ट में अभी तक 180 लोगों से पूछताछ भी की गई है। सबका ब्यौरा इसमें दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह जाँच रिपोर्ट अब अगले सप्ताह कोर्ट में जमा की जाएगी।
बता दें कि पहलवान खेल मंत्री बृजभूषण शरण सिंह पर सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इनमें एक नाबालिग महिला पहलवान भी शामिल है। जिसकी शिकायत पर बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट लगाया गया है। इसके बाद से ही कई नामी पहलवान उनके खिलाफ पिछले काफी समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
इसी मामले में पिछले दिनों पहलवान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। लेकिन कोई बात नहीं बनी। जिसके बाद बीते दिनों बुधवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से बातचीत का न्योता दिया। जिसपर पहलवान उनसे मिलने पहुंचे। करीब 6 जानते तक यह बातचीत हुई है। बातचीत के बाद पहलवान 15 जून तक अपना आंदोलन स्थगित करने पर सहमत हुए हैं। वहीं खेल मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह बृजभूषण के खिलाफ चल रही जांच को तब तक पूरा कर लिया जाएगा। जसके बाद इसी महीने के आखिरी तक भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव करा लिए जाएंगे।
बता दें कि पिछले पाचं दिनों में सरकार और आंदोलनकारी पहलवानों के बीच यह दूसरी बैठक है। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की एसआईटी कर रही है। एसआईटी ने बृजभूषण के खिलाफ दर्ज दोनों मामलों की जांच लगभग पूरी कर ली है। इकठ्ठा किए गए सभी सबूतों के साथ रिपोर्ट अगले सप्ताह कोर्ट में पेश की जा सकती है। न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी रिपोर्ट के हवाले से लिखा, वर्तमान में जांच चल रही है और इसमें अभी और बयान दर्ज किए जा सकते हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि एसआईटी ने इस मामले में अब तक शिकायतकर्ताओं, गवाहों, बृजभूषण के सहयोगियों, कर्मचारियों, कर्मचारियों, सहयोगियों और परिवार के सदस्यों सहित 180 लोगों से पूछताछ की है। उन्होंने आगे बताया कि इन लोगों से शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों और दो एफआईआर में उल्लिखित विशेष घटनाओं के बारे में पूछताछ की गई थी। साथ ही बृजभूषण के अपने सहकर्मियों और सहयोगियों के प्रति रवैये और महिला पहलवानों के साथ उनके व्यवहार के बारे में भी पूछा गया।

