मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा। समाज और व्यापार में कद बढ़ेगा। इसके साथ ही धन लाभ होने की संभावना है। आज के दिन दान-पुण्य करने से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
लकी रंग – भूरा
लकी नंबर- 8
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातक आज के दिन स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 7
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन किसी भी प्रकार के अनिष्ट से बचने के लिए आज क्रोध की भावनाओं को नियंत्रण में रखने की जरूरत है। नई दवाई या चिकित्सा शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। खर्च बढ़ जाने से आर्थिक तंगी अनुभव होगी। परिजनों और सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बदलाव लाने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम करने की आपकी इच्छा बढ़ेगी। रोजगार में बदलाव तथा वेतन वृद्धि के संकेत है। लेकिन आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें। परिवारिक जीवन ठीक रहेगा बड़ों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। आपको आपके दोस्तों का साथ मिलेगा। आप उनके साथ समय बिताएंगे, और कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 3
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें माता-पिता के आशीर्वाद से आपका काम अच्छा चलेगा। आप अपने आवश्यक कामों में बदलाव ना करें, नहीं तो वह लंबे अटक सकते हैं। आपकी कला कौशल में भी सुधार आएगा और सभी के साथ समन्वय की भावना बनाए रखें। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 5
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों का आज के दिन भाग्य साथ देगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होगी। बेहतर होगा कि सबका सम्मान करें तो आपको लाभ मिलेगा। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आपके लिए सबसे अच्छा है। बहस व टकराव से बचें और सभी का सम्मान करें।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 4
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आप अपने व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों से सीनियर काफी खुश नजर आएंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 6
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। रिश्तेदारों या दोस्तों से मेल-मिलाप हो सकता है। तेल और लोहे का व्यापार करने वालों को सफलता मिलने के योग है। लंबे समय से रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी-पेशा करने वाले लोगों की जॉब पर आंच आ सकती है। जिन लोगों के प्रमोशन रुके हुए हैं, उनके प्रमोशन हो सकते हैं।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 7
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों की आज के दिन धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होंगी। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों में प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 9
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने परिवार में खुशियां बांटेंगे। हर तरह से उनकी जरूरतें पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप आज अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ अनबन खत्म होगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके अनुकूल होंगी। आप लगन के साथ अपने कार्य पर फोकस करेंगे। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा होगी। खुद के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा।
लकी रंग -पर्पल
लकी नंबर- 8
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपने कारोबार में यदि किसी काम को उत्साहित होकर किया, तो उसमें आप आपसे कोई गलती हो सकती है। आपके प्रभाव व प्रताप में आज वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आप आंख-कान खुले रखकर ही कोई काम करें। व्यापार में आपको तेजी देखने को मिलेगी और आपके कुछ रुके हुए कार्यों को गति मिलने से आपको खुशी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 2
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज भाग्य का साथ मिलने वाला है और आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। घरेलू स्तर पर मांगलिक कार्य होंगे और आपका मन उसमें लगेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और उसमें आपको काफी खर्च करना पड़ सकता है। दान पुण्य करने से आपका मन काफी प्रसन्न होगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 5

