न्यूज डेस्क
दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने अपने गूगल चैट में एक स्मार्ट कंपोज फीचर शुरू किया है। गूगल ने वर्कस्पेस अपडेट्स ब्लॉगपोस्ट में कह कि यह मशीन-लर्निग पावर्ड फीचर यूजर्स को टाइप करने और वर्ड स्ट्रक्चर बनाने में मदद करेगा। यूजर्स को टाइप करते ही सही शब्द का सुझाव देगा। साथ ही रीपिट शब्द को कम करने में मदद करेगा। इसके साथ ही यह स्पेलिंग और ग्रामर संबंधी गलतियों को भी कम करने में मदद देगा।
4 भाषा को सपोर्ट करेगा कंपोज फीचर
स्मार्ट कंपोज फीचर अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ्रेंच और इतालवी में उपलब्ध है। इसके अलावा, इसमें एडमिन कंट्रोल नहीं है, और यह डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा। इस साल मार्च में, कंपनी ने घोषणा की थी कि वह गूगल चैट में स्पेस मैनेजर के लिए नए फीचर्स शुरू कर रहे हैं, जिसमें मेंबर स्पेस में मेंबर्स या ग्रुप को ऐड या रिमूव कर सकते हैं। इस साल साल मार्च में, कंपनी ने घोषणा की थी कि वह गूगल चैट में स्पेस मैनेजर के लिए नए फीचर्स शुरू कर रहे हैं, जिसमें मेंबर स्पेस में मेंबर्स या ग्रुप को ऐड या रिमूव कर सकते हैं।

