उड़ीसा रेल हादसे के बाद ‘ कवच’ को लेकर छिड़ी बहस, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया एक्सीडेंट की असली वजह

0
112

बीरेंद्र कुमार झा

उड़ीसा के बालासोर में शुक्रवार को हुई भीषण रेल हादसे की कारण का पता चल गया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। हादसे में कुल 275 लोगों की मौत हो गई और 1100 से अधिक लोग घायल हो गए। फिलहाल दुर्घटना स्थल पर बचाव कार्य पूरा हो गया है।इस बीच रेल हादसे को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने हादसे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की। रेल हादसे के बाद कवच प्रणाली को लेकर विवाद शुरू हो गया है।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अब कांग्रेस ने भी कवच को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है।

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की वजह से हुआ रेल हादसा

रेल मंत्री ने बालासोर रेल हादसे के पीछे की वजह के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह रेलवे सिग्नल के लिए हम उपकरण ‘ पॉइंट मशीन’ और ‘ इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग’ प्रणाली से संबंधित हैं। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में किए गए उस बदलाव की पहचान कर ली गई है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पॉइंट मशीन की सेटिंग में बदलाव किया गया है। यह कैसे और क्यों किया गया इसका खुलासा जांच रिपोर्ट में किया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि इस भीषण घटना के कारण का पता चल गया है।में अभी इस पर विस्तार से बात करना नहीं चाहता हूं।रिपोर्ट आने दीजिए। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है।

रेल हादसे का ‘ कवच प्रणाली’ से कोई लेना-देना नहीं

रेलगाड़ियों को टकराने से बचाने वाली ‘ कवच प्रणाली’ को लेकर छिड़ी बहस के बीच कांग्रेस ने रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की और सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस बहु प्रचारित ‘ कवच प्रणाली’ को देशभर में कब लागू करेगी ? इस पर कांग्रेस को जबाव देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि इस रेल हादसे का ‘ कवच प्रणाली ‘ से कोई लेना देना नहीं है।

क्या है इलेक्ट्रिक पॉइंट मशीन

इलेक्ट्रिक पॉइंट मशीन त्वरित संचालन और ‘ पॉइंट्स स्विच ‘ को लॉक करने के लिए रेलवे सिग्नल का महत्वपूर्ण उपकरण है तथा वह रेलगाड़ियों के सुरक्षित परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इन मशीनों के काम ना करने की स्थिति में ट्रेन संचालन पर गंभीर असर पड़ता है और इन्हें लगाते समय हुई खामियों की वजह से और असुरक्षित स्थितियां भी पैदा हो सकती हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here