अब पहलवानों के समर्थन में उतरा यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग संगठन ,कहा भारतीय कुश्ती संघ पर लगा देंगे बैन !

0
209


न्यूज़ डेस्क 

पहलवानों के समर्थन में अब यूनाइटेड वर्ल्ड  रेसलिंग भी उतर गया है। एक बयान जारी कर यू डब्लू डब्लू ने कहा है कि अगर 45 दिनों के भीतर डब्लू एफ आई के चुनाव नहीं होते हैं तो भारत को सस्पेंड कर दिया जायेगा। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने अपने बयान में भारतीय पहलवानों के प्रति किये गए व्यवहार की भी निंदा की है। कहा है कि अब तक जो जांच के परिणाम सामने आये हैं वे असंतोष जनक हैं। यह निराश करने वाला है। इसके साथ पहलवानों के साथ जो व्यवहार किये गए हैं उसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। बता दें कि पहलवान कल गंगा नदी में मेडल को बहाने हरिद्वार पहंचे थे। किसान नेता नरेश टिकैत ने उनको समझाकर रोका। इसके साथ ही टिकैत ने केंद्र सरकार को पांच दिन का समय दिया है।      यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय अधिकारियों से भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया है। कुश्ती संघ ने कहा कि वह विरोध करने वाले पहलवानों की स्थिति और सुरक्षा को समझने के लिए उनके साथ बैठक करेगा। वहीं यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग  ने संबंधित अधिकारियों से आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया है।
       यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग कई समय से भारत में हो रहे पहलवानों के प्रदर्शन पर नजर बनाए रखी है। वहीं भारतीय महासंघ अध्यक्ष को प्रारंभिक चरण में ही अलग कर दिया गया है जिस कारण में वो वर्तमान में अध्यक्ष नहीं हैं। पिछले दिनों हुई पहलवानों की गिरफ्तारी के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here