बीरेंद्र कुमार झा
पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद अब उनका खेल खत्म हो गया है। मरियम नवाज ने पंजाब प्रांत में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शुक्रवार को यह टिप्पणी की। उन्होंने इस दौरान 9 मई को हुई घटनाओं पर भी बात कि जब पाकिस्तान तहरीक – ए – इंसाफ (PTI ) प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था, तब इसके विरोध में देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। हिंसा के बाद से अब तक 70 से अधिक वकीलों और नेताओं ने इमरान खान की पार्टी पीटीआई पछोड़ दी है। पार्टी के महासचिव असद उमर ,पूर्व सूचना मंत्री हवाज चौधरी और पूर्व मानवाधिकार मंत्री श्री हजारी समेत पीटीआई के शीर्ष नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है।बड़ी संख्या में पीटीआई के नेताओं के पार्टी छोड़ने पर पीटीआई पर निशाना साधते हुए पीएमएल- एन सुप्रीमो और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा की पीटीआई में पार्टी छोड़ने वालों की कतार लग गई है। पीटीआई नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला तब शुरू हुआ ,जब सुरक्षाबलों ने नागरिक तथा सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद पार्टी के खिलाफ कारवाई शुरू की।
जब नेता खुद ही गीदड़ हैं तो लोग साथ कैसे रहेंगे
मरियम नवाज ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की निंदा करते हुए कहा कि जब नेता खुद ही गीदड़ हैं तो लोग उनके साथ कैसे रहेंगे? उन्होंने कहा कि आप के लोग खुलासा कर रहे हैं कि इमरान खान 9 मई की घटनाओं के मास्टर माइंड है। पीएमएल- एन नेता मरियम नवाज ने कहा कि इमरान खान 9 मई के आतंकवाद के मास्टरमाइंड थे, लेकिन आतंकवाद विरोधी अदालत का सामना उनके कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमरान खान अपनी पत्नी बुशरा बीबी की चादरों से ढककर अदालत ले गए, लेकिन उन्होंने अन्य महिलाओं का उन्होंने मोहरों के रूप में इस्तेमाल किया मरियम ने कहा कि 9 मई की घटना पाकिस्तान की सेना पर हमला था, और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तथा उनके सहायक इसमें मदद कर रहे थे।
देश के इतिहास का काला दिन
गौरतलब है कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को हिंसक प्रदर्शन हुआ था।इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाहौर कोर कमांडर के आईजी, मियांवाली एयरवेज और फैसलाबाद में आईएसआई इमारत समेत कई सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की थी पुलिस ने 10 लोगों की मौत की जानकारी दी जबकि इमरान खान के नेतृत्व वाली पार्टी पीटीआई ने दावा किया कि सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में उनके ,40 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। सेना द्वारा इस मामले में इमरान खान के हजारों समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। सेना ने इसे देश के इतिहास में एक काला दिन बताया।

