Homeदेशरकबर खान मॉब लिंचिंग मामला में चार आरोपी दोषी करार 

रकबर खान मॉब लिंचिंग मामला में चार आरोपी दोषी करार 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
राजस्थान के अलवर की एक  अदालत ने आज रकबर खान मॉब लिंचिंग मामले में चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। खान की हत्या में पांच आरोपी शामिल थे लेकिन अदालत ने एक आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी  कर दिया। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल ने नरेश, विजय, परमजीत और धर्मेंद्र को धारा 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा) और 304 आईपीसी (गैर-इरादतन हत्या की सजा) के तहत दोषी ठहराया है।    
 बता दें कि  कि खान को 2018 में मवेशियों की तस्करी के संदेह में भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार डाला गया था, जिसमें कथित तौर पर कई गौरक्षक शामिल थे। इस घटना के बाद देश में बवाल मच गया था। इसके बाद कई और घटनाएं इसी तरह की हुई थी लेकिन खान की घटना सुर्ख़ियों में आ गई थी। 
             विशेष लोक अभियोजक अशोक शर्मा ने कहा, धर्मेंद्र यादव, परमजीत, विजय कुमार और नरेश कुमार को आईपीसी की धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) और 341 (गलत तरीके से रोकना) के तहत दोषी ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकतम सजा आजीवन कारावास तक हो सकती है।
       बता दें कि युवा रकबर खान 20-21 जुलाई 2018 की रात 32 वर्षीय असलम खान के साथ पैदल गायों को ले जा रहा था। अलवर के रामगढ़ थाने के अंतर्गत लालवंडी में ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर उन्हें रोका गया था।
रकबर पर गंभीर रूप से हमला किया गया और कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई, जबकि असलम भागने में सफल रहा। वे लालवंडी से लगभग एक दर्जन किलोमीटर दूर हरियाणा के अपने गांव कोलगांव जा रहे थे।
        रकबर की मौत से इलाके में आक्रोश फैल गया, जिसके कारण तत्कालीन गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया सहित राजस्थान के शीर्ष पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का दौरा किया और न्यायिक जांच के आदेश दिए।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this