पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छुए पैर, किया ग्रैंड वेलकम

0
181

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के समापन के बाद 3 देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे।वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।वहां पहुंचते ही पापुआ न्यू गिनी के प्रधान मंत्री जेम्स मारापे ने उनका अभिवादन पांव छूकर पहुंचकर किया,जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेम्स मारापे को गले से लगा लिया।

भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा

पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पापुआ न्यू गिनी में पोर्ट मोरेस्बी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ न्यू गिनी के पारंपरिक तौर तरीके से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन हुआ। वहां पापुआ न्यू गिनी में प्रवासी भारतीय, हाथों में तिरंगा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक देखने को लेकर बेकरार दिखे।गौरतलब है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की यह पहली यात्रा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here