हमें 2024 में भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में खुशी होगी-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
212
  • बीरेंद्र कुमार झा

इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G – 7 सम्मेलन को लेकर जापान के हिरोशिमा के दौरे पर हैं।इसी बीच शनिवार को हिरोशिमा में G- 7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमीर जेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूस जी यूक्रेन युद्ध पर जेलेंस्की से कहा कि यह हमारे लिए मानवीय मूल्यों का मुद्दा है। इसके समाधान के लिए भारत और निजी रूप से हमसे जो कुछ हो सकता है हम इसे अवश्य करेंगे।

वार्ड बैठक में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

क्वाड बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें 2024 में भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में खुशी होगी। उन्होंने कहा कि क्वाड वैश्विक भलाई,लोगों के कल्याण, समृद्धि और शांति के लिए प्रयास करना जारी रखेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम एकमत हैं कि इंडो पैसिफिक की सुरक्षा और सफलता केवल इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए महत्वपूर्ण है।रचनात्मक एजेंडा के साथ साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। साझा प्रयासों के साथ मुक्त खुला और समावेशी इंडो पेसिफिक के हमारे विजन को व्यवहारिक आयाम दे रहे हैं ।क्वाड समिट में हिस्सा लेते हुए मुझे खुशी हो रही है। इंडो पेसिफिक में शांति स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए क्वाड एक महत्वपूर्ण मंच है।इसमें कोई संदेह नहीं हैकि इंडो पेसिफिक व्यापार इनोवेशन और विकास का इंजन है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी समकक्ष किशिदा से सामरिक साझेदारी पर की चर्चा

हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदाके साथ समकालीन क्षेत्रीय विकास एवं क्षेत्र में मजबूत होते सहयोग पर चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने हरित हाइड्रोजन उच्च प्रद्योगिकी,सेमीकंडक्टर और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचनाओं संरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर विचारों का आदान प्रदान किया। हिरोशिमा में G 7 समूह के वार्षिक सम्मेलन से इतर हुई इस द्विपक्षीय बातचीत में नरेंद्र मोदी और किशिदा ने सामरिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर से की बातचीत

हिरोशिमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ बैठक की ,जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय घटनाक्रम एवं वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने हिरोशिमा में विकसित देशों के समूह जी-7 के शिखर बैठक से इतर यह मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति का सकारात्मक मूल्यांकन एवं समीक्षा की तथा क्षेत्रीय घटनाक्रम एवं वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति युन सूक येयोल के साथ सार्थक द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश,सूचना प्रौद्योगिकी ( आईटी), हार्डवेयर निर्माण तथा रक्षा जैसे क्षेत्रों में कार्य करने पर सहमत हुए तथा उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई ।दोनों नेताओं ने भारत की G- 20 की अध्यक्षता तथा दक्षिण कोरिया की रणनीति पर भी चर्चा की । विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वार्ता के दौरान उन्होंने भारत – कोरिया गणराज्य की विशेष साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। खासकर व्यापार एवं निवेश उच्च प्रौद्योगिकी ,(आईटी),हार्डवेयर निर्माण ,चालक और संस्कृति के क्षेत्रों में दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here