Homeधर्मVat Savitri Vrat 2023: कब है वट सावित्री व्रत? जानें शुभ मुहूर्त...

Vat Savitri Vrat 2023: कब है वट सावित्री व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Published on

न्यूज डेस्क
हर साल जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है,इस बार 19 मई 2023, दिन शुक्रवार को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानते है कि वट सावित्री व्रत कब है और इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त क्या है?

व्रत का शुभ मुहूर्त

जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पड़ने वाली वट सावित्री पूजा की शुरुआत इस बार 18 मई को रात 9 बजकर 42 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 मई को रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगा लेकिन उदयातिथि के अनुसार वट सावित्री का व्रत इस बार 19 मई को ही रखा जाएगा।

व्रत की पूजा सामग्री

सावित्री और सत्यवान की मूर्ति, बांस का पंखा, कच्चा सूत, लाल रंग का कलावा, बरगद का फल, धूप, मिट्टी का दीपक, फल, फूल, बतासा, रोली, सवा मीटर का कपड़ा, इत्र, पान, सुपारी, नारियल, सिंदूर, अक्षत, सुहाग का सामान, घर से बनी पुड़िया, भीगा हुआ चना, मिठाई, घर में बना हुआ व्यंजन, जल से भरा हुआ कलश, मूंगफली के दाने, मखाने।

वट सावित्री व्रत की पूजा विधि

  • वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करके लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
  • फिर श्रृंगार करके तैयार हो जाएं। साथ ही सभी पूजन सामग्री को एक स्थान पर एकत्रित कर लें और थाली सजा लें।
  • किसी वट वृक्ष के नीचे सावित्री और सत्यवान की प्रतिमा स्थापित करें।
  • फिर बरगद के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें और पुष्प, अक्षत, फूल, भीगा चना, गुड़ व मिठाई चढ़ाएं।
  • वट के वृक्ष पर सूत लपेटते हुए सात बार परिक्रमा करें और अंत में प्रणाम करके परिक्रमा पूर्ण करें।
  • अब हाथ में चने लेकर वट सावित्री की कथा पढ़ें या सुनें। इसके बाद पूजा संपन्न होने पर ब्राह्मणों को फल और वस्त्रों करें।

वट सावित्री व्रत का महत्व

वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री व्रत का महत्व करवा चौथ के व्रत जितना होता है। इस दिन व्रत रखकर सुहागिनें वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करती हैं। वट वृक्ष की पूजा लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य देने के साथ ही हर तरह के कलह और संतापों का नाश करने वाली मानी जाती है। कहा जाता है कि इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले आई थीं। तभी से महिलाएं सावित्री के समान अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं।

Latest articles

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...

हरियाणा चुनाव : लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव को कांग्रेस ने बनाया रेवाड़ी से उम्मीदवार 

न्यूज़ डेस्क राजद प्रमुख लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव रेवाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस...

More like this

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...